भूतों पर अक्सर लोग विश्वास नहीं करते लेकिन एक तस्वीर देखकर आपकों भूतों पर यकीन हो जाएगा। कैमरे में तस्वीर लेने के दौरान ये भूत खुद को शीशे में देख रही थी।
ये भूत इंग्लैंड की नेशनल हेरिटेज साइट ऑक्सबर्ग में देखा गया है। एक महिला टूरिस्ट हेरिटेज साइट की तस्वीरों को अपने कैमरे में कैद कर रही थी।
तस्वीर लेने के दौरान वहां कोई नजर नहीं आ रहा था। लेकिन तस्वीरों को दोबारा देखने के तस्वीर में एक महिला खुद को शीशे में देख रही थी। जबकि तस्वीर लेते समय वहां कोई नहीं था।
तस्वीर को बार-बार देखने के बाद भी ये यकीन नहीं हो रहा था कि वह औरत और कोई नहीं, बल्कि भूत है।
तस्वीर में नजर आई महिला के बारे में मालूम करने पर पता चला कि वह महिला अब से करीब 300 साल पहले यहां डूबकर मर चुकी थी। यह महिला करीब 23 साल की थी और 8 महीने की प्रेग्नेंट थी। इसकी हत्या की गई थी। तब से यहां उसकी आत्मा दिखने की घटनाएं होती रहती हैं।