फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

89 सालों से इस दुल्हन को है अपने दूल्हे का इंतजार, कमरे में गूंजती हैं ऐसी आवाजें

Fri, 08 Jun 2018 09:51 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 08 Jun 2018 09:51 AM IST
विज्ञापन
Ghost of the heartbroken bride who haunts a hotel for his husband

दुनिया में सबसे बड़ा गम होता है इंसान के दिल के टूट जाने का सदमा। साल 1927 में कुछ ऐसा ही एरिजोना में प्रेसकॉट के एक होटल में हुआ था जब एक लड़की का दिल टूटा था। उस टूटे दिल की तड़प आज भी उस होटल में गुंजती है। उस लड़की के दुख के आंसुओं ने उस होटल को भिगोकर रखा है। इस दर्दभरी कहानी को जानकर आप भी सहम जाएंगे।

Ghost of the heartbroken bride who haunts a hotel for his husband

फेथ समर्स नाम की एक नई नवेली दुल्हन अपने पति के साथ हनीमून मनाने के लिए इस होटल के रूम नंबर 426 में रहने आई थी। अगले दिन उसका पति सिगरेट खरीदने के लिए होटल से बाहर गया और फिर कभी वापिस नहीं लौटा। किसी को नहीं पता चला कि वह आखिर कहां गया। उस दिन के बाद उसे किसी ने नहीं देखा। फेथ तीन दिन तक होटल के उस कमरे में उसका इंतजार करती रही। 

Ghost of the heartbroken bride who haunts a hotel for his husband

इसके बाद जब उसकी तकलीफ ने सारी हदें पार कर ली तो 'फेथ' ने फांसी लगाकर अपनी जान ले ली। उस डरावने दिन से लेकर आज तक दुल्हन की आत्मा उस होटल में भटक रही है। वह चाह कर भी उस होटल को छोड़ नहीं पाती। होटल में आने वाले कई पर्यटकों और होटल स्टाफ ने कई बार उसे होटल के गलियारों में भटकते हुए देखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ghost of the heartbroken bride who haunts a hotel for his husband

आज भी लोगों को कमरा नंबर 426 में मौजूद बेड के किनारे पर फेथ के रोने की आवाजें सुनाई देती हैं। इस कमरे की भी कुछ अजीब कहानियां हैं। जब भी कोई औरत इस कमरे में रहने आती है, तो 'फेथ' अपना प्यार जताते हुए उनके पैरों की मसाज कर उन्हें आराम देती है। पर जब भी कोई मर्द इस कमरे में रहने आता है, तो उसे रात को डरावने सपने आते हैं। 

विज्ञापन
Ghost of the heartbroken bride who haunts a hotel for his husband

कुछ समय पहले इस कमरे में एक लड़का ठहरा था। रात को जब वह सो रहा था, तो उसे कमरे में किसी के होने का एहसास हुआ लेकिन वहां कोई नहीं था। तभी उसे लगा जैसे किसी ने उसे पास आकर गले लगाया हो। यहां अकसर बाथरूम में रात को जो टूथब्रश रखे होते हैं वह सुबह गायब मिलते हैं। आपको बता दें कि होटल वालों का खुद ये मानना है कि होटल में कुछ अजीबोगरीब हरकतें होती रहती हैं लेकिन अब तक किसी को कोई खास बड़ी परेशानी नहीं हुई है जिससे पता चलता है कि फेथ की आत्मा किसी का बुरा नहीं चाहती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed