फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये है दुनिया की सबसे मशहूर श्रापित पेंटिंग, लगाते ही घर हो जाता है खाक

Mon, 01 Jan 2018 10:38 AM IST
खुला पन्ना, अमर उजाला
खुला पन्ना, अमर उजाला Updated Mon, 01 Jan 2018 10:38 AM IST
विज्ञापन
Famous Painter Giovanni Bragolin crying boy painting become the cursed for the people
Painting
दुनिया भर में कई चित्रकार हैं, जो अपनी चित्रकला के लिए मशहूर हैं। उनकी बनाई पेंटिंग खरीदने के लिए लोग लाखों-करोड़ों खर्च करने को तैयार हो जाते हैं। ऐसी ही एक पेंटिंग इटली के चित्रकार जियोवनी ब्रागोलिन द्वारा बनाई गई है। ब्रागोलिन ने 'द क्राईंग ब्यॉय' नाम की एक पेंटिंग 1950 के दशक में बनाई थी। इस पेंटिंग को इतना पसंद किया गया था कि उन्होंने इस पेंटिंग की एक पूरी श्रृंखला ही बना डाली। 


पढे़ं- हर बार छींक अशुभ नहीं होती, अपशकुन के अलावा मिल सकते हैं ये सुखद संदेश
Famous Painter Giovanni Bragolin crying boy painting become the cursed for the people
boy
पेंटिंग में रोते हुए बच्चे के दर्द को देखकर लोग इसके मुरीद हो गए। शुरुआत में तो सब ठीक रहा, लेकिन समय बीतने पर पेंटिंग को श्रापित माना जाने लगा। 1985 के आसपास यह खबर फैल गई कि इस पेंटिंग को लगाने से घर में आग लग जाती। पहले तो इसे भ्रम समझा गया, लेकिन जब हादसे बढ़ने लगे, तो लोगों ने मान लिया कि कुछ गड़बड़ है। 

पढे़ं- यहां इस शख्स के छूने से हो जाती है मौत, पूर्वजों की आत्मा से जुड़ा है गहरा राज
Famous Painter Giovanni Bragolin crying boy painting become the cursed for the people
Painting
फायरब्रिगेड के कर्मचारियों ने दावा किया कि जिन घरों में वह आग बुझाने गए, वहां यह पेंटिंग मौजूद थी। खासबात यह थी कि पूरा घर जलकर खाक हो गया था, लेकिन पेंटिंग सही-सलामत थी। देखते ही देखते यह खबर अखबारों की सुर्खियां बन गई। डर से लोगों ने इसे अपने घर में रखना बंद कर दिया। इसका खौफ इतना बढ़ा कि 'हैलोवीन फेस्टिवल' के दौरान बोन फायर में लोगों ने बड़ी संख्या में इसकी प्रतियां जला दीं। 

पढे़ं- यहां पिता से युवती की होती है शादी, कच्ची उम्र में ही लड़कियों को दिखाते हैं ऐसे सपने
विज्ञापन
विज्ञापन
Famous Painter Giovanni Bragolin crying boy painting become the cursed for the people
painting
चौंकाने वाली बात यह थी कि प्रतियां जलाने के बाद हादसों में कमी आने लगी। लोगों का मानना था कि पेंटिंग में रोते हुए बच्चे के चेहरे के अंदर कोई बुरी शक्ति रहती है, जो घर में रहने वाले लोगों को परेशान करती है। वहीं कुछ लोगों का मानना था कि उन्होंने पेटिंग के अंदर रोते हुए बच्चे का असली चेहरा देखा है। इस पर कई टीवी सीरियल भी बन चुके हैं। दुनिया भर में इस पेंटिंग को सबसे श्रापित पेंटिंग माना जाता है। 

पढ़ें- इस हॉस्पिटल में दिखाई देता है कुछ ऐसा, 20 साल पहले ही करना पड़ा था बंद
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed