फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एनसीआर के ऐसे 5 इलाके जहां शाम के बाद कोई नहीं जाता, आपके साथ भी हो सकता है ये सब

Wed, 11 Jul 2018 03:54 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 11 Jul 2018 03:54 PM IST
विज्ञापन
5 horror and unsafe places of noida nobody wants to go there in evening

दिल्ली एनसीआर का नोएडा इलाका एक ऐसा इलाका है जहां देशभर से लोग आकर काम तलाशते हैं। पिछले कुछ सालों में नोएडा का काफी विकास हुआ है। नौकरी से लेकर पढ़ाई करने तक के लिए देश के कोने कोने से लोग यहां आते हैं और बस जाते हैं। हाल ही में एक सर्वे में सामने आया है कि दिल्ली एनसीआर का नोएडा इलाका देश के कुछ भूतिया इलाकों में से एक है। नोएडा के कई इलाकों में लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस करते हैं। उन्हें हर वक्त ऐसा लगता है कि कोई नेगेटिव शक्ति उनके आसपास है। हालांकि नोएडा में विभन्न कंपनियों के हेडक्वाटर्स से लेकर कई रेसिडेंशियल कॉलोनी भी मौजूद हैं। यहां कुछ इलाके तो दिल्ली के इलाकों से भी ज्यादा महंगे हैं लेकिन सुरक्षा के मामले में ये कई शहरों को पीछे छोड़ देता है। क्राइम के मामले में भी इसे कोई नहीं पछाड़ सकता। आपको बता दें कि नोएडा में कुछ ऐसी मशहूर जगह हैं जहां लोगों की सुरक्षा कोई नहीं कर सकता। लोगों को यहां एक अनजाना डर सताता है। इन जगहों पर जाने से पहले आप बार बार सोचेंगे...

5 horror and unsafe places of noida nobody wants to go there in evening

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे
दिल्ली एनसीआर में अगर आपने नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सफर नहीं किया तो कुछ नहीं किया। इस एक्सप्रेसवे के रास्ते ऐसे हैं जैसे कि आप अपने सपनों की दुनिया में सफर कर रहे हों। हालांकि रात 11 बजे के बाद यही सड़क लोगों के डर में तब्दील हो जाती है। रात 11 बजे के बाद इस सड़क पर मुश्किल से कोई दिखाई देता है। ऐसे में अगर आप बीच सड़क पर अपनी गाड़ी को लेकर किसी मुसीबत में फंसते हैं तो शायद ही कोई आपकी मदद कर सकेगा। लूटपाट, किडनैपिंग और रेप जैसी घटना तो यहां आम बात है।

5 horror and unsafe places of noida nobody wants to go there in evening

निठारी गांव, नोएडा
नोएडा के सेक्टर 31 में बसा निठारी गांव दिसंबर 2006 से ही लोगों के बीच मशहूर हो गया था। यह वह गांव है जहां निठारी हत्या कांड को अंजाम दिया गया था। इस इलाके से कई मासूम बच्चों और महिलाओं के अवशेष प्राप्त हुए थे। आज भी लोग इस इलाके में जाने से डरते हैं। इलाका क्राइम के लिए भी जाना जाता है। छेड़खानी और दिनदहाड़े छिनताई की घटना यहां हर रोज होती रहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
5 horror and unsafe places of noida nobody wants to go there in evening

नोएडा सेक्टर 71 और 74
नोएडा के कई इलाके अभी भी अंडर कंशट्रक्शन हैं। यहां गगनचुंभी इमारतें लोगों को अपनी तरफ खींचती हैं। ऐसा ही कुछ हाल नोएडा के सेक्टर 71 और 74 का भी है। यह इलाका रेसिडेंशियल कॉलोनी के लिए मशहूर है लेकिन लोगों को यहां नेगेटिव शक्तियों का एहसास होता है। इन इलाकों में ऐसे क्राइम होते हैं जिनके बारे में जानकर आप कांप उठेंगे। इसके अलावा दिनदहाड़े अपहरण जैसी घटनाओं ने लोगों को यहां आने से डरा दिया है। यहां तक की जो लोग यहां पर पहले से घर लेकर रहते हैं उन्होंने भी अपने घरों और फ्लैटों को बेचने का नोटिस जारी कर दिया है। ऐसे में इस इलाके में जाने से पहले आप एक बार जरूर सोचेंगे।

विज्ञापन
5 horror and unsafe places of noida nobody wants to go there in evening
s - फोटो : s

रायपुर गांव, सेक्टर 126
नोएडा के मशहूर Amity University के ठीक पीछे एक गांव बसा है जिसका नाम रायपुर है। दिन के समय तो यहां पर छोटी दुकानें खुली रहती हैं लेकिन सूरज डूबने के बाद ये इलाका बिल्कुल सुनसान हो जाता है। शाम के बाद आपको यहां जाने में भी डर लगेगा। रात के अंधेरे में यह जगह कहीं खो जाती है। ऐसा लगता है कि जैसे यहां कोई रहता ही नहीं। शाम के बाद लड़कियां यहां बिल्कुल नहीं जाती। यूनिवर्सिटी के प्रबंधन की तरफ से भी ये निर्देश है कि लड़कियां शाम के बाद उस इलाके का रुख न करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed