{"_id":"5cb1d164bdec2213e3055ef2","slug":"students-of-air-hostess-for-safe-traffic-explained-the-rules-to-drivers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब सड़क पर डांस करने लगीं एयर होस्टेस, वाहन चालकों को ऐसे समझाया, Video Viral","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
जब सड़क पर डांस करने लगीं एयर होस्टेस, वाहन चालकों को ऐसे समझाया, Video Viral
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव शुक्ला
Updated Sat, 13 Apr 2019 05:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : You Tube
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर स्वच्छता के मामले में तो हैट्रिक लगा ही चुका है। अब ये शहर ट्रैफिक व्यवस्था में भी नंबर वन आने की कवायद में जुट गया है। आम लोगों में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए इंदौर पुलिस ने बीते शुक्रवार को अनूठा प्रयोग किया।
2 of 5
- फोटो : You Tube
दरअसल, यहां शहर का ट्रैफिक सुधारने और वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए ट्रैफिक पुलिस की जगह लोगों ने एयरहोस्टेस को सड़क पर डांस करते हुए यातायात नियमों को समझाते हुए देखा। एयर होस्टेस ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के 70 छात्र-छात्राओं ने रीगल, विजय नगर, रेडिसन सहित कई चौराहों पर वाहन चालकों को ठीक उसी अंदाज में नियमों की समझाइश दी, जिस तरह विमान में दी जाती हैं। इनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
3 of 5
- फोटो : You Tube
इस प्रयोग को देखकर शहर के लोग भी हैरान हो गए जब उन्होंने ट्रैफिक सिग्नल पर ट्रैफिक पुलिस की जगह एयरहोस्टेस को देखा। इस पहल में एक-दो नहीं, कई एयरहोस्टेस सड़क पर उतरीं और अपने ही अंदाज में वाहन चालकों को यातायात का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : You Tube
एयरहोस्टेस वाहन चालकों को सीट बेल्ट बांधने, हेलमेट पहनने और वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग नहीं करने की सलाह दी। दो दिनी अभियान का उद्देश्य लोगों में बिना सख्ती किए नियमों का पालन करने की आदत डालना है।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : You Tube
साथ ही सुव्यवस्थिति यातायात के लिए इंदौर पुलिस एक अनूठी पहल भी करने जा रही है। पुलिस रीगल से पलासिया चौराहे के हिस्से को प्लेजरेबल (खुशनुमा) रोड बनाएगी। यहां न चालान बनेगा, न दंड दिया जाएगा। निजी कंपनी के वॉलेंटियर चालकों को नियमों का पालन करने की समझाइश देंगे। प्लान तैयार कर लिया गया है। अप्रैल अंत में प्रयोग शुरू किया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।