फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

समंदर में डूब रहा था परिवार, इस अनोखे तरीके से लोगों ने बचाई जान

Fri, 14 Jul 2017 11:36 AM IST
Amarujala.com , presented by – शिप्रा सक्सेना
Amarujala.com , presented by – शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 14 Jul 2017 11:36 AM IST
विज्ञापन
Strangers saved life of drown family by human chain at Panama city beach
पनामा सिटी बीच
वो कहते हैं ना डूबते को तिनके का सहारा। लेकिन आज जो हम आपको बताने जा रहें हैं उसे जानकर आप कहेंगे डूबते को तिनके का नहीं ‘लोगों की चेन’ का सहारा। अक्सर लोगों को पानी में डूबते हुए देख लोग इसी सोच में रह जाते हैं कि उन्हें तैरना नहीं आता तो वो सामने वाले को कैसे बचाएंगे। लेकिन हाल ही में समंदर किनारे ऐसी घटना घटी जिसे सुनने के बाद आप भी कह उठेंगे  ‘जहां चाह, वहां राह’...

 
Strangers saved life of drown family by human chain at Panama city beach
पनामा सिटी बीच
फ्लोरिडा के पनामा सिटी में बीच पर एक ऐसी घटना घटी जिसे जिस जिसने भी सुना वो इंसानियत की मिसाल देते नहीं थक रहा। बीच पर रोजाना की तरह लोग अपने परिवार के साथ मौज-मस्ती कर रहे थे लेकिन तभी कुछ लोगों की चीख चिल्लाहट की आवाज आने लगी। बीच पर मौजूद लोगों को लगा शायद आपस में मस्ती कर रहे होंगे लेकिन जैसे ही उन्हें एहसास हुआ कुछ लोग डूब रहें हैं तो वहां मौजूद लोग उनकी मदद के लिए आगे बढ़े।
 
Strangers saved life of drown family by human chain at Panama city beach
पनामा सिटी बीच
समुद्र की लहरें इंसान तो क्या किसी को भी नहीं बख्शत। डूबने के डर को रौंदते हुए तभी कुछ लोग पानी की तरफ बढ़े और उनका हाथ थामा। उसके बाद तो जैसे 70 से 80 लोगों की चेन सी बन गई। सभी लोगों ने एक दूसरे का हाथ थामे लहरों की चपेटों को पछाड़ते हुए मौत के मुंह से जिंदगी को बचा लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Strangers saved life of drown family by human chain at Panama city beach
पनामा सिटी बीच
जिंदगी को बचाने की जंग का ये लाइवसीन करीब 30 मिनट तक चला और आखिर में सभी 9 लोगों को बचा लिया गया जिसमें 2 बच्चे भी शामिल थे। इस हादसे में रॉबर्ट अरस्त्रे की 67 साल की दादी भी शामिल थी जिन्हें पानी के अंदर की हार्ट अटैक आ गया था लेकिन अब वो सुरक्षित हैं और हादसे को याद करके ही उनकी रूह कांप जाती है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed