{"_id":"5da72a648ebc3e93b0397dca","slug":"stalker-found-a-japanese-artists-home-by-zooming-in-on-her-eyes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अगर आप भी हैं फोटो पोस्ट करने के शौकीन तो यह खबर जरूर पढ़ें","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अगर आप भी हैं फोटो पोस्ट करने के शौकीन तो यह खबर जरूर पढ़ें
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Thu, 17 Oct 2019 10:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हर इंसान में किसी न किसी बात को लेकर जुनून होता है और यही जुनून है जो व्यक्ति की पहचान बनता है। हर व्यक्ति अपने जुनून को पूरा करने के लिए कुछ भी कर सकता है और ऐसा कहा जाता है कि जब जुनून हद से ज्यादा बढ़ जाता है तो एक श्राप बन जाता है। ऐसे ही किसी इंसान को लेकर कोई व्यक्ति कितना जुनूनी हो सकता है इसका एक उदहारण जापान में सामने आया है। यहां एक व्यक्ति जापान की एक महिला पॉप सिंगर के जुनून में आकर उसका पीछा करता है और हमला कर देता है लेकिन बात यहां खत्म नहीं होती। खास बात है इस जुनून की शुरुआत। जापान में रहने वाले 26 वर्षीय हिबिकी सैतो का दिल महिला पॉप सिंगर 21 वर्षीय एना मात्सुका पर आ गया और यह एक जुनून में बदल गया।
2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pxhere.com
एना सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करती हैं और इन्हीं तस्वीरों को देखकर हिबीकी का जुनून परवान चढ़ा लेकिन उसे यह नहीं पता था कि एना कहां रहती हैं और इसका पता लगाने के लिए भी उसने एना की तस्वीरों का ही इस्तेमाल किया। हिबिकी एना की तस्वीरों को जूम करके उसकी आंखों की पुतलियों में रिफ्लेक्शन जांचता था। जहां भी एना तस्वीर खींचती थीं, उस जगह का प्रतिबिंब उनकी आंखों में आ जाता था।
3 of 6
एना मात्सुका
- फोटो : सोशल मीडिया
रिफ्लेक्शन देखकर हिबिकी ने इस बात का अंदाजा लगा लिया कि एना कहां रहती हैं। इसके बाद उसने गूगल स्ट्रीट व्यू से उस इलाके के घरों को देखना शुरू किया। तस्वीरों में एना के चेहरे पर पड़ने वाली सूरज की रोशनी के एंगल से हिबिकी ने एना के घर की खिड़की का भी पता लगा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Shutterstock
इतना सब पता होने के बाद हिबिकी एना के घर की बिल्डिंग के नीचे घंटों खड़ा रहने लगा। एक दिन जब एना एक कॉन्सर्ट से घर लौट रही थी तभी बस स्टॉप के पास हिबिकी ने एना को देख लिया और घर तक उसका पीछा किया। सुनसान इलाका देखकर उसने एना पर हमला बोल दिया और एना के चेहरे को तौलिए से ढंक दिया। अंधेरे का फायदा उठाकर उसने एना को जमीन पर गिरा दिया और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश भी की। लेकिन खुशकिस्मती से एना वहां से भागने में सफल रहीं। लेकिन इस घटना ने उन्हें बहुत डरा दिया एना को काफी चोटें भी आईं।
विज्ञापन
5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
एना ने इस मामले की शिकायत पुलिस को की और तत्काल हरकत में आई पुलिस ने 16 दिन बाद हिबिकी को गिरफ्तार कर लिया। हिबिकी ने कबूल किया कि वह एना को लेकर जुनूनी है। हिबकी ने यह भी बताया कि आंखों का रिफ्लेक्शन देखकर उसने एना के घर का पता लगाया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।