फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Space News: अंतरिक्ष में मिले दो अनोखे विशालकाय तारे, वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Sat, 05 Aug 2023 01:09 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 05 Aug 2023 01:09 PM IST
विज्ञापन
Space News: Extremely Rare Godzilla Mothra Kaiju Monster star Discovered
Extremely Rare Godzilla Mothra Kaiju Monster star Discovered - फोटो : iStock

Space News: अंतिरक्ष कई रहस्यों से भरा हुआ है। सालों से वैज्ञानिक इन रहस्यों को जानने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान वैज्ञानिक कई अजीबोगरीब चीजों की खोज करते हैं। अब एक बार फिर वैज्ञानिकों ने एक ऐसी ही चीज की खोज की है। एक वैज्ञानिक ने अंतरिक्ष में बेहद दुर्लभ, नया, विशालकाय और अनोखा तारा खोजा है। स्पेन के स्पैनिश नेशनल रिसर्च काउंसिल के एस्ट्रोफिजिसिस्ट जोश डिएगो ने यह खोज की है। इस तारे को मोथरा (Mothra) नाम दिया गया है। धरती से इस तारे की दूरी इतनी अधिक है कि वहां से यहां तक रोशनी में आने में 1040 करोड़ साल लग जाते हैं। 



जोश डिएगो की तरफ से मोथरा तारे को  बेहद दुर्लभ कायजू तारों के वर्ग में रखा गया है। इस वर्ग में वैज्ञानिक उम्मीद से कहीं ज्यादा बड़े और चमकदार तारों को रखते हैं। प्रीप्रिंट पेपर arXiv में इस खोज की रिपोर्ट को प्रकाशित किया गया है। इसके साथ ही एक और तारे की खोज हुई है। यह तारा मोथरा से भी अधिक चमकदार है, जिसका नाम गॉडजिला (Godzilla) रखा गया है। अंतरिक्ष में पाया गया यह अब तक का सबसे अधिक चमकदार तारा है। 

Space News: Extremely Rare Godzilla Mothra Kaiju Monster star Discovered
Extremely Rare Godzilla Mothra Kaiju Monster star Discovered - फोटो : iStock

कायजू तारा मोथरा और गॉडजिला के बीच काफी अंतर है। हालांकि दोनों के बीच कई समानताएं भी हैं। इससे पता चलता है कि हमारे और इन दोनों तारों के बीच डार्क मैटर का बहुत बड़ा गोला है। जोश डिएगो और उनकी टीम अब डार्क मैटर का अध्ययन करने में लग गई है। इस अध्ययन से डार्क मैटर का सच सामने आएगा। 
 

Space News: Extremely Rare Godzilla Mothra Kaiju Monster star Discovered
Extremely Rare Godzilla Mothra Kaiju Monster star Discovered - फोटो : istock

आधिकारिक तौर पर मोथरा को EMO J041608.8-240358 नाम से बुलाते हैं। इस तारे की खोज जिस आकाशगंगा में की गई है, उसकी खोज जेम्स वेब स्पेस टेलिस्कोप ने की है। यह तारा थोड़े से घुमावदार इलाके में है, यानी यहां पर अंतरिक्ष समय ही मुड़ा है। इसके बीच से आने वाली रोशनी खराब हो जाती है।

Chandrayaan 3 Tracker: कहां पर है चंद्रयान-3? इसरो के लाइव ट्रैकर पर आप भी देखें पल-पल की अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन
Space News: Extremely Rare Godzilla Mothra Kaiju Monster star Discovered
Extremely Rare Godzilla Mothra Kaiju Monster star Discovered - फोटो : istock

गॉडजिला और मोथरा दोनों ऐसे स्थान पर हैं, जहां हमारी धरती के बीच कई आकाशगंगाओं का समूह है। वैज्ञानिकों ने इन तारों के अध्ययन के लिए हबल स्पेस टेलिस्कोप के डेटा की स्टडी की। हबल ने इस स्थान की फोटो 2014 में छह महीने के अंतर पर दो बार ली थी। हबल और जेम्स वेब के डेटा को मिलाने पर असली तस्वीर निकल कर सामने आई है।  

Ajab Gajab: इन देशों में शराब पीने की है अजीब परंपरा, कहीं जूते में पीते हैं, तो कहीं चीयर्स करना है गुनाह

विज्ञापन
Space News: Extremely Rare Godzilla Mothra Kaiju Monster star Discovered
Extremely Rare Godzilla Mothra Kaiju Monster star Discovered - फोटो : Pixabay

दो विशालकाय तारों का समूह मोथरा है। एक लाल और दूसरा नीले रंग का है। लाल तारा ठंडा और कम गर्म है और 5000 केल्विन के आसपास। इस तारे की रोशनी हमारे सूरज से 50 हजार गुना अधिक है। नीला तारा गर्म है, जो 14 हजार केल्विन के आसपास है। यह हमारे सूरज से 1.25 लाख गुना अधिक चमकदार है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed