फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया का वो देश, जहां नहीं है कोई मस्जिद और ना ही इसे बनाने की है अनुमति

Sat, 28 Nov 2020 12:10 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sat, 28 Nov 2020 12:10 PM IST
विज्ञापन
slovakia country with muslims in the world where there is no mosque and not permission to build it
स्लोवाकिया (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

दुनिया में एक ऐसा भी देश है, जहां मुस्लिम तो जरूर रहते हैं लेकिन यहां एक भी मस्जिद नहीं है। इतना ही नहीं इस देश में मस्जिद बनाने की अनुमति भी नहीं है। इस देश का नाम है स्लोवाकिया। स्लोवाकिया में जो मुस्लिम है वो तुर्क और उगर हैं और 17 वीं सदी से ही यहां रह रहे हैं। साल 2010 में स्लोवाकिया में मुस्लिमों की आबादी 5,000 के आसपास थी।

slovakia country with muslims in the world where there is no mosque and not permission to build it
स्लोवाकिया - फोटो : सोशल मीडिया

मस्जिद को लेकर होता रहा है विवाद
स्लोवाकिया यूरोपीय यूनियन का सदस्य भी है। लेकिन वो एक ऐसा देश है, जो सबसे आखिर में इसका सदस्य बना। इस देश में मस्जिद बनाने को लेकर विवाद भी होता रहा है। साल 2000 में स्लोवाकिया की राजधानी में इस्लामिक सेंटर बनाने को लेकर भी विवाद हो गया। ब्रातिसिओवा के मेयर ने स्लोवाक इस्लामिक वक्फ फाउंडेशन के सभी प्रस्ताव को खारिज कर दिया।

slovakia country with muslims in the world where there is no mosque and not permission to build it
स्लोवाकिया (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

मुस्लिम शरणार्थियों पर लगा दी रोक
साल 2015 में यूरोप के सामने शरणार्थियों का प्रवास एक बड़ा मुद्दा बना हुआ था। उस समय स्लोवाकिया ने 200 ईसाइयों को शरण दी, लेकिन मुस्लिम शराणार्थियों को आने से मना कर दिया। इसपर स्प्ष्टीकरण देते हुए स्लोवाकिया के विदेश मंत्रालय ने कहा कि उनके यहां मुस्लिमों के इबादत की कोई जगह नहीं है, जिसके कारण मुस्लिमों को शरण देना देश में कई समस्याएं पैदा कर सकता है। हालांकि, इस फैसले का यूरोपीय यूनियन ने भी आलोचना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
slovakia country with muslims in the world where there is no mosque and not permission to build it
स्लोवाकिया (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

इस्लाम को नहीं है अधिकारिक धर्म का दर्जा
30 नवंबर 2016 को स्लोवाकिया ने एक कानून पास कर  इस्लाम को आधिकारिक धर्म का दर्जा देने पर रोक लगा दी। यह देश इस्लाम को एक धर्म के रूप में नहीं स्वीकार करता है। यूरोपीय यूनियन में स्लोवाकिया एकमात्र ऐसा अकेला देश है, जहां एक भी मस्जिद नहीं है।

विज्ञापन
slovakia country with muslims in the world where there is no mosque and not permission to build it
स्लोवाकिया (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

ध्वनि प्रदूषण पर कड़ा कानून
स्लोवाकिया में ध्वनि प्रदूषण से निपटने के लिए भी एक कड़ा कानून है। इस देश में सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक आप किसी से खराब व्यवहार में बात नहीं कर सकते हैं और ना ही हल्ला मचा सकते हैं। अगर ऐसा कोई करता है, तो उसे पुलिस पकड़ सकती है, और जुर्माना भी देना पड़ सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed