सिंगापुर के वैज्ञानिकों ने कटहल जैसे दिखने वाले फल के इस्तेमाल से एक खास तरह का एंटीबैक्टीरियल जेल बैंडेज बनाया है। इस बैंडेज को लगाते ही कटे-फटे जख्म, चोट और बैक्टीरियल इंफेक्शन जल्दी ठीक हो सकते हैं। इस फल को ड्यूरियन हस्क कहते हैं। आपको बता दें कि दक्षिणपूर्व एशिया में इसे 'फलों का राजा' कहा जाता है। बाहर से ये फल, तो दुर्गंध देता है, लेकिन खाने में काफी टेस्टी होता है।
2 of 6
ड्यूरियन हस्क
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सिंगापुर के नानयांग टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने बताया कि ड्यूरियन हस्क के बाहरी कटीले छिलके को कचरा समझ कर फेंक दिया जाता है और अंदर का हिस्सा खाया जाता है। ड्यूरियन हस्क बाहर से देखने में बिल्कुल कटहल की तरह होता है। वैज्ञानिकों ने जेल बनाने के लिए इस फल के छिलके का इस्तेमाल किया है।
3 of 6
ड्यूरियन हस्क
- फोटो : सोशल मीडिया
ड्यूरियन हस्क फल से वैज्ञानिकों ने च्च-गुणवत्ता वाले सेल्युलोज को निकालकर, उसे ग्लाइसेरॉल में मिलाकर एक नरम जेल बनाया है। ये जेल एकदम सिलिकॉन शीट जैसा दिखता है और इसे किसी भी आकार में काटा जा सकता है। ग्लाइसेरॉल भी साबुन और बायोडिजल इंडस्ट्री से निकलने वाला बाय-प्रोडक्ट है। वैज्ञानिकों ने बेकार की चीजों से एक काम की चीज बना दी है।
4 of 6
ड्यूरियन हस्क
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि वैज्ञानिकों ने इस जेल में कुछ खास तरह के ऑर्गेनिक मॉलीक्यूल्स को भी जोड़ा है, जो बेकर्स यीस्ट बनाता है। इन वजहों से ड्यूरियन हस्क से बना जेल बैंडेज बैक्टीरिया के लिए घातक है।
5 of 6
ड्यूरियन हस्क
- फोटो : सोशल मीडिया
सिंगापुर और उसके आसपास के देशों में ड्यूरियन हस्क के छिलके और ग्लाइसेरॉल भारी मात्रा में फेंका जाता है। हालांकि, इन दोनों बेकार चीजों से एंटीबैक्टीरियल जेल बैंडेज बनाना काफी फायेद की बात होगी। इस काम से भारी मात्रा में लोगों को रोजगार मिलेंगे और कचरा से भी निजात मिलेगा। साथ ही इस बैंडेज के लगाए जाने से रिकवरी जल्दी होगी और घाव जल्दी भरेगा।