Scientists Found Oldest Mysterious Creature: समुद्र चमत्कारिक और रहस्यमयी जीव-जंतुओं से भरा पड़ा है। जहां पर अनोखे जीव-जंतुओं के अलावा कई प्रकार की वनस्पतियां और अन्य चीजें भी मिलती हैं। जीवविज्ञानी समुद्र में हो रही तमाम गतिविधियों पर नजर रखते हैं। समुद्री जीवों पर रिसर्च कर रहे वैज्ञानिक आए दिन दुर्लभ जीवों की खोज करते हैं जिनके बारे में जानकर हैरान होती है। अब वैज्ञानिकों ने करोड़ों साल पुराने एक जीव की खोज की है।
अजब-गजब: वैज्ञानिकों ने खोजा करोड़ों साल पुराना रहस्यमयी जीव, इनके पास नहीं थीं आखें
पैलियो पोम्पेई इलाके में मात्रा में ईचिनोडर्म जीवाश्म पाए जाते हैं। इन जीवाश्मों से जानकारी मिलती है कि जानवरों के शरीर के अंगों में खनिज होता था। जीवाश्मों के काफी लंबे समय तक संरक्षित रहने की वजह अंगों में मिलने वाले खनिज हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह बिल्कुल नरम शरीर वाली प्रजाति है। इसलिए इसके जीवाश्म का मिलना हैरान करने वाला है। हाल ही में जर्नल ऑफ पेलियोन्टोलॉजी में यह स्टडी प्रकाशित की गई है जिसके लेखक जोसेफ मोयसियुक हैं।
जोसेफ मोयसियुक टोरंटो यूनिवर्सिटी में पारिस्थितिकी और विकासवादी जीव विज्ञान में डॉक्टरेट कर रहे हैं। इसके साथ ही वह रॉयल ओंटारियो संग्रहालय (ROM) में रिसर्चर के तौर काम कर रहे हैं। उनका कहना है कि हमें उम्मीद नहीं थी कि इस साइट पर नरम शरीर वाली प्रजाति मिलेगी।
सिमको झील के पूर्वी किनारे पर मिला जीवाश्म सिर्फ दो इंच यानी 6 सेमी लंबा है जो हथेली में आ सकता है। इस जीवश्म के सिर पर दो घुमावदार सींग हैं जिसमें पंख की तरह कांटे लगे थे। आर्थ्रोपोड जैसे, कीड़े और मकड़ियों की तरह इसका शरीर दिखता है। इस जीव के कई जोड़ी पैर हैं जिसमें एक जोड़ी बेहद असामान्य है।
उन्होंने कहा कि आमतौर पर डायनासोर की हड्डियों और शेल्स जैसी चीजों के जीवाश्म मिलने का ख्याल हमारे दिमाग में आता है। नरम शरीर वाले जीव का संरक्षण बेहद दुर्लभ है। दुनिया की कुछ ही साइटों पर नरम शरीर वाले जीव मिले हैं।