Alien News: दुनियाभर में इन दिनों एलियन को लेकर बहस तेज हो गई है। आए दिन इस परग्रही जीव के बारे में अलग-अलग दावे किए जाते हैं। कई लोग यूएफओ और एलियन को देखने का दावा कर चुके हैं। हालांकि ब्रह्मांड में एलियंस अस्तित्व को लेकर किसी के पास कोई ठोस सबूत नहीं है। क्या ब्रह्मांड में एलियन का अस्तित्व हैं? यह जानने के लिए वैज्ञानिक सालों से रिसर्च कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक कोई कामयाबी नहीं मिल पाई है।
Alien News: ऐसे दिखते हैं एलियंस, दुनिया का कर देंगे अंत? वैज्ञानिकों की चौंकाने वाली थ्योरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर एलियन दिखते कैसे होंगे? इसको लेकर कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के इवोल्यूशनरी बायोलॉजिस्ट साइमन कॉनवे मॉरिस ने बताया है कि ब्रह्मांड में धरती जैसे और ग्रह हैं, तो संभावना है कि उनमें भी धरती की तरह इवोल्यूशन होता होगा। इसलिए वह भी इंसानों की तरह ही दिखते होंगे।
कई वैज्ञानिकों का मानना है कि इंसानों को एलियंस खत्म कर सकते हैं। उनका कहना है कि अगर दूसरे ग्रह से माइक्रोब या छोटे जीव धरती की उन जगहों पर पहुंच जाते हैं जहां उनके ग्रह की तरह वातावरण हो, तो वह उनका उतनी ही तेजी से विकास होगा तो खुद इंसान को खत्म कर देंगे।
Trending News: कछुए को जिंदा खा गई खतरनाक छिपकली, फिर पहन लिया खोल, भयानक रूप देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
वैज्ञानिक यह भी मानते हैं कि उनके रूप-रंग के बारे में अंदाजा लगाना संभव नहीं है। इसके साथ उनका स्वभाव कैसा होगा? इसका भी अंदाजा लगाना नामुमकिन है। इस बात का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है कि एलियंस को कौन सी बात बुरी लगेगी और कौन सी बात अच्छी लगेगी। वैज्ञानिक मानते हैं कि उनके अंदर इंसानों की तरह हिंसाकत्मक रवैया हो सकता है।
Weird Traditions: यहां पर किसी की मौत होने पर महिलाओं की काट दी जाती है अंगुली, जानें इस परंपरा के बारे में
एक रिपोर्ट के मुताबिक, महान वैज्ञानिक स्टीफेन हॉकिंग (Stephen Hawking) ने एलियंस को लेकर कहा था कि इंसानों से लिए लाखों साल आगे होंगे और उतना ही विकसित। अगर वह कभी इंसानों से मिलने आए, तो वो कीड़े-मकौड़ों की तरह समझेंगे। ज्यादा विकसित होने की वजह से वह इंसानों का खात्मा कर देंगे, क्योंकि हम उनके किसी काम के नहीं हैं।