फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शख्स ने घर में बना दिया देशी रॉकेट, बोला- अब इसे लॉन्च करने का आ गया वक्त

Thu, 23 Nov 2017 08:23 AM IST
amarujala.com, Presented by: राजेश सैनी
amarujala.com, Presented by: राजेश सैनी Updated Thu, 23 Nov 2017 08:23 AM IST
विज्ञापन
This Man made A Rocket at Home now he Is Going To Launch this
Mike Hughes
आपके लिए ये कहां तक संभव है कि आप घर में ही एक ऐसा रॉकेट तैयार कर दें जो आपको स्पेस की यात्रा पर ले जा सके..? शायद आपका जवाब होगा 'ये असंभव है।' क्योंकि आपका मानना है कि बिना प्रशिक्षण के ऐसा कर पाना नामुमकिन है।


लेकिन, आपको बताना चाहेंगे कि एक शख्स ने इस 'असंभव' काम को भी 'संभव' कर दिखाया है। जी हां... इस शख्स ने घर में ही एक ऐसा देशी रॉकेट तैयार कर दिया है। इस शख्स का दावा है कि यह रोकेट उड़ान भी भर सकता है।

 
This Man made A Rocket at Home now he Is Going To Launch this
Mad Mike Hughes
सबसे ज्यादा अचंभा तो आपको तब होगा जब आपको ये मालूम पड़ेगा कि इसे बनाने वाला कोई साइंटिस्ट नहीं बल्कि पेशे से एक ड्राइवर है। लेकिन इस शख्स के अजीबोगरीब एक्सपेरिमेंट किसी साइंटिस्ट से कम भी नहीं है। अमेरिका में लिमो ड्राइव करने वाले इस आदमी को कौन नहीं जानता..? दरअसल, लोग उन्हें पागल समझते हैं। इसलिए उनके नाम के साथ 'Mad' शब्द का इस्तेमाल कर उनका मजाक बनाते हैं। लेकिन ये 'Mad' शख्सियत बेहद दिलचस्प केरेक्टर है। यह आपको हिला कर रख देने की ताकत रखता है। 

 
This Man made A Rocket at Home now he Is Going To Launch this
Mad Mike Hughes
इनका नाम है  'Mad Mike Hughes'। यकीनन आप इनके बारे में सारी बातें जानने के बाद आप किसी भी पागल पर कभी हंसना पसंद नहीं करेंगे बल्कि जो ऐसा करता नजर आएगा आप उसे ही पागल समझेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि माइक ने सबसे पहले भाप से चलने वाला एक रॉकेट तैयार किया था। इसे वे लॉन्च करने में सफल भी रहे थे। लेकिन उस समय उन्होंने इसे मानव रहित लॉन्च करने में सफलता हासिल की थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
This Man made A Rocket at Home now he Is Going To Launch this
Mike Hughes experiment
अब इसी रॉकेट को उन्होंने मानव सहित उड़ने योग्य बना दिया है। अब माइक की योजना इस रॉकेट में खुद स्वार होकर उसे लॉन्च करने की है। वह इस सप्ताह के अंत में कैलिफ़ोर्निया में अंबॉय नामक एक विरान शहर के नजदीक इसे लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं। ह्यूजेस का कहना है कि वह यहां 'मोजवे रेगिस्तान' के ऊपर हवा के माध्यम से लगभग 1.6 किलोमीटर की यात्रा इस रॉकेट के माध्यम से तय करेंगे। 

 
विज्ञापन
This Man made A Rocket at Home now he Is Going To Launch this
Mike Hughes experiment
ह्यूजेस बताते हैं कि इस रॉकेट को बनाने में उनके केवल 20 हजार डॉलर ही खर्च हुए हैं। जबकि वैज्ञानिकों द्वारा तैयार किए जाने वाले रॉकेट पर करोड़ों की लागत लगती है। एसोसिएटेड प्रेस को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, "मैं विज्ञान में विश्वास नहीं करता। मैं 'वायुगतिकीय' और 'द्रव की गतिशीलता' के बारे में जानता हूं और साथ ही ये भी जानता हूं कि चीजें कैसे हवा के माध्यम से चलती हैं। जहां तक रॉकेट की बात है, इसके पीछे कोई 'साइंस' नहीं है, यह केवल और केवल एक 'फॉर्मूले' पर काम करता है। माइक के अनुसार 'साइंस' और 'साइंस फिक्शन' के बीच कोई अंतर नहीं है।"
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed