यह खबर खास उन लोगों के लिए है जिन्हें स्मार्टफोन यूज करते-करते उसकी बुरी लत लग चुकी है। ऐसे लोग अपने फोन के बिना एक पल भी नहीं रह सकते। ऐसे लोगों पर एक रिसर्च हुई है जिसमें चौंकाने वाले रिजल्ट्स सामने आएं हैं...
एक अध्ययन में पाया गया कि स्मार्टफोन की लत से अकेलापन, चिंता और अवसाद लोगों में ज्यादा बढ़ रहे हैं। शोधकर्ताओं का कहना है कि स्मार्ट फोन का अतिसार किसी अन्य प्रकार के पदार्थ के दुरुपयोग की तरह ही है। अमेरिका में सैन फ्रांसिस्को स्टेट यूनिवर्सिटी के इरिक पीपर ने कहा कि स्मार्टफोन इस्तेमाल की व्यावहारिक लत मस्तिष्क में न्यूरोलॉजिकल कनेक्शन बनाने शुरू हो जाते हैं।
ठीक उसी तरह जिस तरह से दर्द निवारण के लिए ऑक्सीकोटिन लेने पर लोगों को अनुभव होता है। अध्ययन में 135 छात्रों को शामिल किया गया था। शोधकर्ताओं ने पाया कि जिन छात्रों ने अपने स्मार्टफोन का इस्तेमाल ज्यादा किया, उनमें अकेलापन, चिंता और अवसाद ज्यादा महसूस किए गए।