फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अफ्रीका के सबसे ऊंचे पहाड़ पर चढ़ गया 7 साल का बच्चा, इसके बाद जो हुआ...

Mon, 16 Apr 2018 04:28 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 16 Apr 2018 04:28 PM IST
विज्ञापन
Seven year old hyderabad boy samanyu pothuraju climb highest peak in africa
samanyu pothuraju
चींटी और पहाड़ वाली कहावत तो सुनी ही होगी... ये कहानी भी कुछ ऐसी ही मिसाल पेश करती है। जी हां, यह सात साल के एक बच्चे की कहानी है जिसने अपने कारनामे से इतिहास रच दिया। जी हां, इसके बारे में जानकर आपको हैरानी तो होगी ही साथ ही फक्र भी होगा। 


 
Seven year old hyderabad boy samanyu pothuraju climb highest peak in africa
africa mount kilimanjaro
7 साल के इस बच्चे ने वो असाधारण कार्य कर दिखाया है जो बड़े-बड़े सूरमाओं के भी बस की बात नहीं रहती। हैदराबाद के रहनेवाले इस सात वर्षीय बालक ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर फतह हासिल की है। इसका नाम समन्यु पोथुराजु है। एक रिपोर्ट की मानें तो पोथुराजु ने अफ्रीका के माउंट किलिमंजारो पर चढ़ाई कर तिरंगा फहराया है। पोथुराजु ने साबित कर दिया कि अगर छोटी सी उम्र में भी हौसलों की उड़ान बुलंद हो तो, बड़ी सी बड़ी मुश्किलों की राह को भी आसानी से पार कर लिया जाता है। 

 
Seven year old hyderabad boy samanyu pothuraju climb highest peak in africa
samanyu pothuraju
अफ्रीका के तंजानिया के माउंट किलिमंजारो ऐसा पर्वत है जहां ठंड की वजह से अच्छे-अच्छे घबरा जाएं, लेकिन सात वर्षीय पोथुराजु ने ऐसी कठिनाइयों के बीच भी इस पर्वत पर अपनी जीत हासिल कर देश का नाम रोशन किया है। दो अप्रैल को समन्यु पोथुराजु ने अपने कोच के साथ समुद्र तल से 5,895 मीटर ऊंचाई पर तिरंगा फहराया। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Seven year old hyderabad boy samanyu pothuraju climb highest peak in africa
Australia peak
समन्यु अब अगले महीने ऑस्ट्रेलिया पीक की चढ़ाई करेंगे। यह सात वर्षीय बच्चा छोटी सी उम्र में ही बड़े कीर्तीमान स्थापित करने घर से निकला है। विश्व रिकॉर्ड बनाना ललक समुन्य में देखी जा सकती है। बता दें कि समन्यु अफ्रीका की इस चोटी पर जाने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के पर्वतारोही हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed