कभी सुना था ऐसे इंसान के बारे में जिसके अंदर मर्द और स्त्री दोनों के ही जननां हों? इस लड़के ने 22 सालों तक लड़कों की तरह जिया, पर अब पूरी तरह से औरत बनने जा रहा है।
सोफिया
ये एक ऐसा मामला है जिसके बारे में कम ही लोग जानते होंगे। हमारी दुनिया में औरत, मर्द और किन्नर यानी के ट्रांसजेंडर तो होते हैं। पर हम में ही एक और तरह के लोग होते हैं जिनकी संख्या दुर्लभ है।
सोफिया
इन्हें मेडिकल साइंस ने हरमोफ्रोडाइट का नाम दिया है। ये वो जीव होते हैं जिनके अंदर पुरुष और स्त्री दोनों के ही जननांग होते हैं। ये जानवरों में कुछ आम सा है, लेकिन लोगों में नहीं। इंसानी भाषा में इन्हें इंटरसेक्स भी कहा जाता है।
सोफिया
न्यू साउथ वेल्स के नोरा में रहने वाली सोफिया यंग को उम्र के 22 साल एक लड़के की तरह बिताना पड़ा। आठ-नौ साल की उम्र से ही सोफिया को पता लग गया था कि उनके सेक्शुअल ओरिएंटेशन के साथ कुछ अलग है। वो पूरी तरह से लड़की भी नहीं हैं और लड़का भी नहीं।
सोफिया
आठ साल की उम्र में ही उन्हें पेडू का दर्द होने लगा था। जब उनके माता-पिता ने डॉक्टरों को दिखाया, तो पता चला कि सोफिया के अंडाशय अलग तरह से उनके शरीर में हैं। एक बड़ा तो एक छोटा। जैसे-जैसे उनकी उम्र बढ़ रही थी, उनके लड़का और लड़की दोनों के ही जननांग भी बढ़ रहे थे। 22 साल की उम्र आते-आते सोफिया का गुप्तांग इतना बड़ा हो गया कि उनके मां-बाप को उनकी परवरिश एक लड़के की तरह करना बंद करना पड़ा।