हमारे ही शरीर में एक ऐसी चीज मौजूद है जो कैंसर से बचने में मदद करती है। लेकिन इसके बारे में आप नहीं जानते हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि कैंसर से बचने में क्या चीज हो मदद करती है।
एक शोध के अनुसार वैज्ञानिकों का कहना है कि स्वस्थ मानव त्वचा पर मौजूद गुड बैक्टीरिया त्वचा कैंसर से बचाव में मदद कर सकता है।
3 of 5
यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया सेन डियागो
अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया सेन डियागो प्रोफेसर रिचर्ड गैलो का कहना है कि ‘हमने बैक्टीरिया के एक प्रकार स्टेफेलोकोकस एपिडिडर्मिस की पहचान की है, जो स्वस्थ मानव त्वचा पर आमतौर पर पाई जाती है।’
यह कुछ कैंसरों को रोकने की क्षमता रखता है। त्वचा पर मौजूद बैक्टीरिया का यह प्रकार एक ऐसा रसायन पैदा करता है जो कई तरह की कैंसर कोशिकाओं को मारता है लेकिन सामान्य कोशिकाओं पर इसका विपरीत पभ्राव नहीं पड़ता है।
5 of 5
Liver Cancer
- फोटो : Goodtimes
एक अन्य अध्ययन के मुताबिक, इसका इस्तेमाल कैंसर की रोकथाम के लिए किया जाता है, लेकिन कैंसर के बढ़ते खतरे को समझने के लिए अभी अन्य अध्ययनों की आवश्यकता है।