फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेडिकल की दुनिया के चमत्कार, डॉक्टरों ने नामुमकिन को किया मुमकिन

Sun, 03 Apr 2016 05:49 PM IST
टीम डिजिटल
टीम डिजिटल Updated Sun, 03 Apr 2016 05:49 PM IST
विज्ञापन
amputated limbs attached in the oddest places
हैरतअंगेज सर्जरी - फोटो : oddee
ये मेडिकल साइंस के चमत्कार के कुछ ऐसे मामले हैं जिनके बारे में सुनकर दंग होना तो तय ही है। डॉक्टर कैसे नामुमकिन को भी मुमकिन कर देते हैं, इन मामलों से समझा जा सकता है।

हैरतअंगेज सर्जरी

amputated limbs attached in the oddest places
- फोटो : oddee
जेमी हिल्टन पूर्व सुंदरी रह चुकी हैं। एक एक्सीडेंट के बाद उनकी खोपड़ी गंभीर रूप से चोटिल हो गई थी। यूं कहें कि एक्सीडेंट के बाद उन्होंने खोपड़ी का हिस्सा गंवा ही दिया था। डॉक्टरों ने जेमी की खोपड़ी को वापस सिर पर लगा देने की बात कही। उन्होंने उस टूटे हिस्से को जेमी के पेट में कुछ दिनों के लिए सिल दिया ताकि वो शरीर के अंदर पोषित होता रहे। उन्हें जब लगा कि जेमी के दिमाग की सूजन कम हो गई है, तब उन्होंने पेट से खोपड़ी के हिस्से को निकालकर वापस सही जगह लगा दिया।

हैरतअंगेज सर्जरी

amputated limbs attached in the oddest places
- फोटो : oddee
चीन के हेनान प्रांत के जेंगजाउ में रहने वाली नौ साल की मिंग ली का एक्सीडेंट हो गया था। स्कूल जाते हुए उसका हाथ एक ट्रैक्टर के नीचे आ गया था। डॉक्टरों ने बताया कि ली के हाथ अब इस लायक नहीं बचे हैं कि उसे फौरन ही वापस जोड़ा जा सके। लेकिन अगर उसके टूटे हाथ को तीन महीनों तक शरीर के किसी हिस्से में रखकर उस तक खून की पहुंच और पोषण दिया जाए, तो वापस उसे ठीक जगह लगाया जा सकता है। उन्होंने ली के हाथ को निकालकर पैर में सिल दिया। इससे वो अंदर ही अंदर ठीक होता रहा। तीन महीनों बाद ठीक वैसा ही किया गया जैसा सोचा गया। लेकिन ली को पूरी तरह से ठीक होने के लिए अभी आने वाले दो सालों में दो ऑपरेशन और करवाने होंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

हैरतअंगेज सर्जरी

amputated limbs attached in the oddest places
- फोटो : oddee
अब जानिए तेरह साल के डूगन स्मिथ का किस्सा। डूगन को बोन कैंसर था। 2008 में डॉक्टरों को सर्जरी से उसकी एक जांघ और घुटना काटना पड़ा। उन्होंने डूगन की रोटेशन-प्लास्टी की जिसमें घुटने के निचले हिस्से को उल्टा कर जांघ से जोड़ दिया जाता है। डूगन को बास्केटबॉल और बेसबॉल खेलना पसंद था। पैर 180 डिग्री घुमा दिए जाने के बाद वो फुटबॉल या स्कीइंग कुछ भी कर सकता था। उसका ये ऑपरेशन ओहियो के जेम्स कैंसर अस्पताल में हुआ।
विज्ञापन

हैरतअंगेज सर्जरी

amputated limbs attached in the oddest places
- फोटो : oddee
चीन में डॉक्टरों ने एक और कमाल कर दिखाया। एक शख्स की आधी कटी उंगली को पेट में रखकर उसको बर्बाद होने के बचाया। बीस साल का वांग योंगजून की उंगली लकड़ी काटते हुए कट गई थी। जब तक उसे डॉक्टरों ने पास ले जाया गया तब तक उंगली की चमड़ी और पेशियां भी लगभग खत्म हो गई थीं। उन्होंने वांग की कटी उंगली को उसके पेट में सिल दिया ताकि उस तक खून का फ्लो बना रहे और उसके चारों तरफ नई चमड़ी और पेशियां बन जाए। ऐसा ही हुआ। धीरे-धीरे कर उसकी कटी उंगली पेट में पूरी तरह से बन गई जिसे डॉक्टरों ने निकाल ही लिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed