Universe: ब्रह्मांड रहस्यों से भरा हुआ है। इन रहस्यों को जानने के लिए वैज्ञानिक सालों से शोध कर रहे हैं। वैज्ञानिक मानते हैं कि ब्रह्मांड का जन्म बिग बैंग की घटना के बाद हुई होगी। हालांकि, अब एक नए शोध में हैरान करने वाला खुलासा हुआ है।
Universe: बिग बैंग से नहीं बना ब्रह्मांड, पहले भी था रहस्यमयी जीवन, नए शोध में हुए खुलासे से वैज्ञानिक हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोध में बताया है कि इन बदलावों ने बिग बैंग से पहले ही ब्लैक होल और डार्क मैटर के निर्माण में भूमिका निभाई। डार्क मैटर से हमारे ब्रह्मांड के करीब 80 फीसदी मैटर का निर्माण होता है।
शोध में यह भी जानकारी सामने आई है कि ब्रह्मांड के सिकुड़ने की घटना के समय उसके घनत्व में उतार-चढ़ाव के कारण छोटे ब्लैक होल का निर्माण हो सकता था। शायद यह ब्लैक होल बचे रह गए और उनके कारण डार्क मैटर बना।
फ्रेंच नेशनल सेंटर फॉर साइंटिफिक रिसर्च के पैट्रिक पीटर ने बताया कि ब्रह्मांड के शुरुआती दौर में छोटे ब्लैक होल का निर्माण हुआ होगा और यह अभी भी मौजूद होंगे।
Sunita Williams: सुनीता विलियम्स को वापस लाने के लिए नासा ने लिया बड़ा फैसला, जानिए क्या है विशेष योजना
Science News: अंतरिक्ष में इस चीज को देख वैज्ञानिक हुए हैरान, तेज रफ्तार से हमारी आकाशगंगा से जा रही बाहर
शोधकर्ताओं को उम्मीद है कि भविष्य में गुरुत्वाकर्षण तरंगें जैसे लेजर इंटरफेरोमीटर स्पेस एंटीना जैसा इंस्ट्रूमेंट और टेलीस्कोप से इन ब्लैक होल को लेकर नई जानकारी मिलेगी। इस खोज से उस सिद्धांत को भी समर्थन मिलता है जिसमें ब्लैक होल को डार्क मैटर माना जाता है। अभी अपने शुरुआती चरण में यह शोध है।