फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साड़ी पहन गुलाटी मारने वाली वो लडक़ी, जिसका वीडियो खूब हो रहा वायरल

Sat, 16 Jan 2021 10:29 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sat, 16 Jan 2021 10:29 AM IST
विज्ञापन
saree girl parul arora famos for backflip in saree breakin the internet
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है, जहां कुछ भी अनोखा या बेहद अलग तरह की चीजें करने पर लोग काफी तेजी से वायरल हो जाते हैं। ये कॉन्सेप्ट पिछले कई सालों से पॉपुलर हो रहा है। हाल ही में एक लड़की साड़ी में बैकफ्लिप जैसी चुनौतीपूर्ण चीजों को अंजाम दे रही है और सोशल मीडिया पर इसका वीडियो काफी वायरल भी हो रहा है।

saree girl parul arora famos for backflip in saree breakin the internet
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, हम जिस लड़की की बात कर रहे हैं उसका नाम पारूल अरोड़ा है। 24 साल की भारतीय जिमनास्ट पारूल अरोड़ा अंबाला से ताल्लुक रखती हैं और वे पिछले 15 सालों से जिमनास्टिक्स की ट्रेनिंग कर रही हैं।  इंस्टाग्राम पर पारूल के जिमनास्टिक से जुड़े वीडियो पर आमतौर पर तो पांच से दस हजार लाइक्स आते हैं, लेकिन जब वे इन स्टंट्स को साड़ी में परफॉर्म करती हैं, तो ये संख्या लाखों में पहुंच जाती है।

saree girl parul arora famos for backflip in saree breakin the internet
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया

वाइस इंडिया के साथ बातचीत करते हुए पारूल अरोड़ा ने कहा था कि 'लोग खासकर महिलाएं साड़ी में स्टंट्स वाली वीडियो को काफी पसंद करती हैं। क्योंकि ये महिलाएं जानती हैं कि साड़ी में बेसिक मूवमेंट करना भी काफी मुश्किल होता है। कहीं ना कहीं ऐसा वीडियो इन महिलाओं को प्रेरित करता है। साड़ी में बैकफ्लिप करना या कार्ट व्हील जैसी चीजें करना चुनौतीपूर्ण है और इन स्टंट्स के सहारे मैं लोगों को मोटिवेट करना चाहती हूं।'

View this post on Instagram

A post shared by Parul_Arora💫 (@parul_cutearora)

विज्ञापन
विज्ञापन
saree girl parul arora famos for backflip in saree breakin the internet
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया

पारूल अरोड़ा की एक वीडियो वायरल हुई थी, जिसमें वे ट्रिपल बैकफ्लिप करती हुई नजर आई थीं। बता दें कि पारूल नेशनल लेवल गोल्ड मेडल विजेता हैं। इससे पहले भी साल 2020 अगस्त में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे साड़ी पहनकर अपनी एक दोस्त के साथ जिमनास्टिक करती हुई नजर आई थीं। पारूल ने बताया कि वे इन स्टंट्स को करते हुए तीन बार गिर भी चुकी हैं और खासतौर पर साड़ी में इन स्टंट्स को करना मुश्किल है।

विज्ञापन
saree girl parul arora famos for backflip in saree breakin the internet
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया

अक्टूबर 2020 से 17 साल की इंटरनेशनल गोल्ड मेडलिस्ट मिली सरकार के वीडियोज पर भी काफी ट्रेंड हो रहे हैं। वे भी अक्सर कई आउटफिट्स में स्टंट्स करती हैं, लेकिन उनके साड़ी में स्टंट्स काफी लोकप्रिय होते हैं। इसके अलावा पिछले साल सितंबर से ही इश्ना कुट्टी नाम की महिला भी साड़ी पहनकर हुला हुप और बैकफ्लिप जैसे स्टंट्स कर रही हैं और उनके वीडियो भी काफी वायरल हो रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed