फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: ये है दुनिया का सबसे महंगा मसाला, हीरे से भी ज्यादा है कीमत, जानकर उड़ जाएंगे होश

Tue, 14 Dec 2021 01:16 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 14 Dec 2021 01:16 PM IST
विज्ञापन
saffron most expensive spice in the world cost more than diamond
ये है दुनिया का सबसे महंगा मसाला - फोटो : iStock

 

दुनियाभर में कई तरह के मसाले पाए जाते हैं जिनका खाने में इस्तेमाल किया जाता है। सभी मसालों की कीमत अलग-अलग होती है। ये मसाले अपने बेहतरीन स्वाद और अलग-अलग वजहों से पूरी दुनिया में मशहूर हैं। आपको एक ऐसे ही मसाले के बारे में बताते हैं जो दुनिया में मिलने वाले मसालों में सबसे महंगा है। इस मसाले की कीमत बाजार में इतनी है जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। 

दुनिया में सबसे महंगा बिकने वाले इस मसाले को लोग रेड गोल्ड भी कहते हैं। इस मसाले के बारे में हस सभी जानते हैं। इस मसाले का नाम कुछ और नहीं बल्कि केसर है। वर्तमान समय में बाजार में केसर सबसे महंगा मसाला है। एक किलोग्राम केसर की कीमत ढाई लाख रुपये से 3 लाख रुपये तक होती है। आईए जानते हैं आखिर इस मसाले में ऐसा क्या है जिसकी वजह से यह दुनिया का सबसे महंगा मसाला है। 

saffron most expensive spice in the world cost more than diamond
ये है दुनिया का सबसे महंगा मसाला - फोटो : iStock

केसर की कीमत हीरे की तरह होने की कई वजहे हैं। बताया जाता है कि इसके पौधों के डेढ़ लाख फूलों से सिर्फ एक किलो केसर निकलता है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इसके एक फूल से सिर्फ तीन केसर ही मिलते हैं। 

saffron most expensive spice in the world cost more than diamond
ये है दुनिया का सबसे महंगा मसाला - फोटो : iStock

यह भी जानकर आपको हैरानी होगी कि केसर का पौधा भी काफी मंहगा बिकता है। केसर के पौधे को दुनिया में सबसे महंगा पौधा कहा जाता है। जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में केसर की खेती की जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
saffron most expensive spice in the world cost more than diamond
ये है दुनिया का सबसे महंगा मसाला - फोटो : iStock

इस बारे में किसी के पास कोई जानकारी नहीं है कि सबसे पहले केसर की खेती कहां हुई थी। बताया जाता है कि लगभग 2300 साल पहले ग्रीस (यूनान) में सिकंदर महान की सेना ने सबसे पहले इसकी खेती की थी। केसर का मसालों के अलावा कई चीजों में इस्तेमाल किया जाता है। सेहत के लिए केसर को अच्छा माना जाता है। इसका इस्तेमाल चेहरे पर लगाने वाली क्रीम में भी किया जाता है। केसर का अलग-अलग चीजों में इस्तेमाल किया जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed