रूस में रहने वाली 23 वर्षीय क्रिस्टिना ओज्टर्क को बच्चों से काफी लगाव है। लगाव इतना कि वे बहुत कम उम्र में ही कुल 11 बच्चों का पालन-पोषण कर रही हैं। लेकिन बच्चों के प्रति क्रिस्टिना का दीवानापन यही तक खत्म नहीं होता है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि वे अभी भविष्य में कई बच्चों की मां बनना चाहती हैं।
2 of 5
बच्चों के साथ क्रिस्टिना ओज्टर्क
- फोटो : सोशल मीडिया
स्थानीय मीडिया के साथ बातचीत के दौरान क्रिस्टिना ने बताया कि छह साल की उम्र में ही उन्होंने एक लड़की को जन्म दिया था। उसके बाद से उन्होंने किसी बच्चे को जन्म नहीं दिया है, बल्कि सरोगेसी तकनीक के सहारे बाकी बच्चों को पैदा किया है। क्रिस्टिना कहती हैं कि ये सभी बच्चे हमारे जेनेटिक्स के ही हैं। हालांकि, हम कई बच्चों को पैदा करना चाहते हैं।
3 of 5
बच्चों के साथ क्रिस्टिना ओज्टर्क
- फोटो : सोशल मीडिया
क्रिस्टिना ओज्टर्क और उनके पार्टनर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कहा था कि वे करीब 105 बच्चे चाहते हैं। इसके बाद से उनका ये पोस्ट वायरल होने लगा था। हालांकि क्रिस्टिना ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि हम संख्या को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त नहीं हैं, लेकिन इतना जरूर है कि हम 11 पर रूकने वाले नहीं है। फाइनल नंबर पर अभी क्रिस्टिना ने कोई फैसला नहीं किया है। उनका कहना है कि हर चीज का एक समय होता है और हमें उसके हिसाब से ही चीजें सोचनी चाहिए।
4 of 5
क्रिस्टिना ओज्टर्क और उनके पार्टनर
- फोटो : सोशल मीडिया
क्रिस्टिना ओज्टर्क जॉर्जिया के बातुमी शहर में रहता है। इस शहर में सरोगेसी गैर-कानूनी नहीं है और सरोगेट महिलाओं को प्रेग्नेंसी के लिए इस्तेमाल करने पर कोई आपत्ति नहीं है। हालांकि, सरोगेसी के सहारे बच्चे पैदा करने की पूरी प्रक्रिया की कीमत लगभग 8 हजार यूरो यानी 7 लाख रूपए है।
5 of 5
बच्चों के साथ क्रिस्टिना ओज्टर्क
- फोटो : सोशल मीडिया
सरोगेसी के लिए बातुमी के जिस क्लीनिक में जाती हैं, वे ही सरोगेट महिलाओं का चयन करते हैं और इस पूरी प्रक्रिया की जिम्मेदारी उनकी होती है। व्यक्तिगत तौर पर क्रिस्टिना इन सरोगेट महिलाओं के संपर्क में नहीं रहती हैं और ना ही इनके साथ कोई डायरेक्ट कनेक्शन नहीं होता है। इन सब चीजों की जिम्मेदारी क्लीनिक की ही होती है।