Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की जीवन को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। अब एक रूस की पूर्व महिला जासूस ने पुतिन के बारे में कई बड़े खुलासे किए हैं। इसके साथ ही उसने रूस के राष्ट्रपति की आलोचना की है। रूस की पूर्व जासूस का नाम आलिया रोजा (Aliia Roza) है। उसका कहना है कि इस जंग में अब पुतिन पीछे नहीं हटने वाले हैं वो इसे अंत तक लेकर जाएंगे।
रूस की पूर्व जासूस आलिया ने कहा कि पुतिन ने शायद सोचा भी नहीं था कि यूक्रेन ऐसे लड़ेगा और उसे दुनिया का समर्थन मिलेगा। आलिया ने अपने ही देश रूस की कार्रवाई की आलोचना की है और कई खुलासे किए हैं। रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे इस युद्ध को डेढ़ महीने से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन दोनों में से कोई देश झुकने के लिए तैयार नहीं है। रूस ने यूक्रेन के मैरियूपोल में भारी तबाही मचाई है। आइए जानते हैं कौन हैं रूस की पूर्व जासूस आलिया रोजा...
2 of 7
पूर्व महिला जासूस ने खोला पुतिन का ये बड़ा राज
- फोटो : instagram/ aliiaroza
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया बेहद कम उम्र में ही रूस की सेना में जासूस के तौर पर शामिल हो गई थीं। आलिया के पिता USSR सेना में एक बड़े अधिकरी के पद पर तैनात थे। आलिया रोजा को काम दिया गया था कि वह टारगेट (शख्स) से जानकारी हासिल करें।
3 of 7
पूर्व महिला जासूस ने खोला पुतिन का ये बड़ा राज
- फोटो : instagram/ aliiaroza
आलिया ने बताया है कि उनको सिखाया जाता था कि मर्दों को कैसे बहकाना है, मानसिक रूप से कैसे प्रभावित करना है। टारगेट से किस तरह से बात कर जानकारी हासिल करनी है और पुलिस को देनी है। आलिया को एक तरह से टारगेट को हनी ट्रैप में फंसाकर गोपनीय जानकारी हासिल करने का काम मिला था।
4 of 7
पूर्व महिला जासूस ने खोला पुतिन का ये बड़ा राज
- फोटो : instagram/ aliiaroza
टारगेट को ही दिल दे बैठी थीं आलिया
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सब अच्छा चल रहा था, लेकिन आलिया जिस शख्स की जासूसी कर रही थीं वो उसी को दिल दे बैठीं। इसके बाद उनकी पोल खुल गई। यह बात साल 2004 की है। आलिया ने बताया कि उनको जिस शख्स की जासूसी करने का काम मिला था उसका नाम व्लादिमीर था। इस शख्स ने ही ड्रग डीलर्स के गैंग से आलिया रोजा की जान बचाई थी।
5 of 7
पूर्व महिला जासूस ने खोला पुतिन का ये बड़ा राज
- फोटो : instagram/ aliiaroza
आलिया ने बताया कि ड्रग डीलर्स के गैंग ने उन्हें जासूसी करने के दौरान पकड़ लिया था और उन्हें उठा ले गए। ड्रग डीलर्स के गैंग के लोग उन्हें पीटे रहे थे, तो व्लादिमीर ने ही उन्हें बचाया था। लेकिन बाद में उसकी हत्या हो गई।