Baba Vanga Prediction On Putin: रूस और यूक्रेन के बीच जंग खत्म होती नहीं दिख रही है। रूस की सेना यूक्रेन में लगातार हमले कर रही है। इस हमले में यूक्रेन को भारी नुकसान हुआ है। इस युद्ध में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक दबंग नेता के तौर पर उभरे हैं। अब इस बीच बुल्गारिया की भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की पुतिन पर की गई भविष्यवाणी ने दुनिया को हैरत में डाल दिया है।
Russia Ukraine War: पुतिन पर सच हो रही है बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणी! भविष्यवक्ता के इन दावों से हिली दुनिया
बताया जाता है कि बाबा वेंगा की अब तक की गईं 85 प्रतिशत भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। उन्होंने अपनी भविष्यवाणी में यह भी दावा किया था कि साल 5079 में दुनिया समाप्त हो जाएगी।
पुतिन पर की है ये बड़ी भविष्यवाणी
बाबा वेंगा ने साल 1979 में भविष्यवाणी कर दी थी कि एक दिन रूस दुनिया पर राज करेगा। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन एक दिन ''lord of the world'' होंगे यानी दुनिया पर उनकी बादशाहत होगी
बंजर जमीन बन जाएगा यूरोप
बाबा वेंगा ने डरावनी भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि यूरोप वेस्टलैंड(बंजर जमीन) बन जाएगा। उन्होंने कहा था कि बर्फ की तरह सबकुछ पिघल जाएगा। सिर्फ बचेगा व्लादिमीर पुतिन का गौरव और रूस को कोई छू भी नहीं पाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, भविष्यवक्ता ने अपनी मौत से पहले रूस के बारे में भविष्यवाणी की थी। उनके मुताबिक, दुनिया में सिर्फ रूस शक्तिशाली होगा। वह रास्ते से सबकुछ हटा देगा और उसे कोई भी नहीं रोक पाएगा।
बाबा वेंगा की साल 2022 के लिए भविष्यवाणियां
भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने साल 2022 के लिए भी डरावनी भविष्यवाणियां की थीं। उन्होंने बताया है कि साइबेरिया में बर्फ के अंदर एक खतरनाक वायरस की खोज होगी। जलवायु परिवर्तन की वजह से बर्फ पिघल जाएंगे जिसके बाद वायरस फैल जाएगा। भविष्यवाणी के मुताबिक, वायरस के फैलने के बाद दुनिया में हालात बेकाबू होंगे।