फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Russia Ukraine War: लड़ाई के बीच बन रही हैं प्रेम कहानियां, जानिए क्या है पूरी कहानी

Fri, 04 Mar 2022 10:34 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Fri, 04 Mar 2022 10:34 AM IST
विज्ञापन
Russia Ukraine War Know About the Viral Love Stories in Hindi
रूस यूक्रेन जंग के बीच बन रहीं प्रेम कहानियां - फोटो : Twitter @nexta_tv

रूस और युक्रेन युद्ध से कई ढेर सारी तस्वीरें सामने आ रही हैं। इन तस्वीरों को देखने पर तबाही का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस युद्ध में महिलाओं, बच्चों समेत यूक्रेनी नागरिक हर रोज बिना वजह मारे जा रहे हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद आंखें नम हो जाती हैं। अब इस बीच एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिला जो लड़ाई के इस माहौल में अलग तस्वीर दिखाता है।



जी हां, यह वीडियो एक अस्पताल का है जहां एक युवा डॉक्टर जोड़े एक-दूसरे को प्रोपोज करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये जोड़ा डॉक्टर के यूनिफार्म को पहनकर ही शादी कर रहा है। जब युक्रेन में जंग का भयानक मंजर देखने को मिल रहा है और इंसान की जान की कोई गारंटी नहीं है। उस स्थिति में भी ये युवा जोड़े एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खा रह हैं। आइए जानते हैं इस युवा डॉक्टर जोड़े के बारे में...

Russia Ukraine War Know About the Viral Love Stories in Hindi
रूस यूक्रेन जंग के बीच बन रहीं प्रेम कहानियां - फोटो : Twitter @nexta_tv

युक्रेन में रूस ने तबाही मचाई हुई है। ऐसे समय में इस तरह के वीडियो सामने आ रहे हैं जो बताते हैं कि इस संकट में भी लोग जीने की उम्मीद रखे हैं। अभी हाल ही में एक यूक्रेनी जोड़े की खबर सामने आई थी जिन्होंने अपनी शादी के तुरंत बाद  बंदूक उठा ली थी। 

Russia Ukraine War Know About the Viral Love Stories in Hindi
रूस यूक्रेन जंग के बीच बन रहीं प्रेम कहानियां - फोटो : Twitter @nexta_tv

इस युवा डॉक्टर जोड़े ने अस्पताल में घायल लोगों को इलाज करते समय उनके बीच ही अपनी शादी की। इस जोड़े ने बाकायदा पूरी रस्मों के साथ शादी की है। इस अनोखी शादी में अस्पताल में भर्ती मरीज और स्टाफ भी शामिल हुए। शादी पूरी होने के बाद लोगों ने नए दूल्हा-दुल्हन को बधाई और शुभकामनाएं दीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Russia Ukraine War Know About the Viral Love Stories in Hindi
रूस यूक्रेन जंग के बीच बन रहीं प्रेम कहानियां - फोटो : @nexta_tv

इस वीडियो को एक मीडिया आउटलेट की तरफ से शेयर किया गया है। दरअसल, युक्रेन में जिस तरह के हालात पैदा हो चुके हैं, ऐसे में हर रोज ऐसी कहानियां निकल कर सामने आ रही हैं जो बताती हैं कि अभी भी बहुत कुछ बचाया जा सकता है। इस युद्ध को खामियाजा वहां की आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed