फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Republic Day 2021: तिरंगे से जुड़े कई खास नियम, जिन्हें आपको जानना है बेहद जरूरी

Tue, 26 Jan 2021 08:45 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Tue, 26 Jan 2021 08:45 AM IST
विज्ञापन
Republic Day 2021 Indian flag rules and regulations
तिरंगा - फोटो : सोशल मीडिया

26 जनवरी 2021 को भारत अपना 72वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। साल 1950 में इसी दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। गणतंत्र दिवस के मौके पर कई जगहों पर तिरंगा फहराया जाता है। भारत की आन बान और शान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को फहराने के कुछ नियम हैं, जिन्हें गृह मंत्रालय ने निर्धारित किए हैं। काफी लोग इस बात से अनजान होंगे कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को फहराने के कुछ नियम हैं, जिनका पालन करना जरूर चाहिए।



Republic Day 2021 Indian flag rules and regulations
तिरंगा - फोटो : सोशल मीडिया

गृह मंत्रालय ने फ्लैग कोड ऑफ इंडिया बताए हैं, जिसमें राष्ट्रीय ध्वज के इस्तेमाल को लेकर कुछ दिशा-निर्देश दिए गए हैं। तिरंगा फहराने के तमाम नियम-कानूनों, औपचारिकताओं और निर्देशों को एक साथ 'भारतीय ध्वज संहिता-2002' में एकीकृत किया गया है। राष्ट्रीय ध्वज के लिए जारी की गई आचार संहिता का पालन करना हम सभी का कर्तव्य है। हाथ में तिरंगा लेने से पहले आपको इसका मान कैसे रखना है ये भी पता होना चाहिए। आप भी इन नियमों को जान लीजिए वरना कहीं आपको जेल न जाना पड़ जाए...

Republic Day 2021 Indian flag rules and regulations
तिरंगा - फोटो : सोशल मीडिया

राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को राज्य के जवान, केंद्र के जवान, पुलिस, सेना और अर्धसैनिक बलों के शहीद शव को लपेटने के इस्तेमाल में लाया जा सकता है। सजावट के लिए आप तिरंगे का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। साथ ही इसका कोई अन्य इस्तेमाल भी नहीं किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Republic Day 2021 Indian flag rules and regulations
तिरंगा - फोटो : सोशल मीडिया

तिरंगे को किसी गाड़ी, ट्रेन और नाव को ढंकने के काम में नहीं लाया जा सकता है। तिरंगे को किसी पर्दे या घर के किसी अन्य काम में इस्तेमाल में नहीं लाया जा सकता है। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के उपर कुछ भी लिखना या प्रिंट करना वर्जित है। इसे किसी भी तरह के विज्ञापन में इस्तेमाल में नहीं लाया जा सकता है। आप अपने कॉपी, किताब या किसी भी वस्तु में तिरंगे का इस्तेमाल कवर की तरह नहीं कर सकते हैं।

विज्ञापन
Republic Day 2021 Indian flag rules and regulations
तिरंगा - फोटो : Pixabay

तिरंगा फहराने की प्रक्रिया के दौरान वहां मौजूद सभी को तिरंगे की तरफ मुंह करके सावधान की मुद्रा में खड़ा रहना होगा। जो भी यूनिफॉर्म में होंगे उन्हें तिरंगे को सैल्यूट करना होगा। तिरंगा कभी भी जमीन नहीं छूना चाहिए। तिरंगे पर कुछ भी लिखना सख्त मना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed