ब्रिटिश राजघराना दुनिया के सबसे अमीर राजघरानों में से एक माना जाता है। यहां की शानो-शौकत तो देखते ही बनती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां काम करने वाले एक नौकर को भी लाखों में सैलरी दी जाती है। यही वजह है कि यहां नौकरी करने के लिए लोग तरसते हैं। हालांकि अब लोगों का ये सपना पूरा हो सकता है।
2 of 5
रानी एलिजाबेथ द्वितीय
- फोटो : File photo
दरअसल, ब्रिटिश राजघराने को एक सोशल मीडिया मैनेजर की जरूरत है, जो ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के लिए काम करेगा। जॉब लिस्टिंग वेबसाइट का कहना है कि शाही घराने के सोशल मीडिया मैनेजर को 'रानी की उपस्थिति को जनता की नजर में रखने और उन्हें विश्व मंच पर बनाए रखने के लिए नए तरीके खोजने होंगे'।
3 of 5
बकिंघम पैलेस
- फोटो : Social media
शाही घराने के सोशल मीडिया मैनेजर की नौकरी के लिए कैंडिडेट का वेबसाइटों के प्रबंधन और सफल डिजिटल संचार और परियोजनाओं को वितरित करने के पिछले अनुभव के साथ डिग्री स्तर तक शिक्षित होना जरूरी है। इसके अलावा कैंडिडेट के पास डिजिटल और सोशल मीडिया सामग्री बनाने और उन्हें प्रकाशित करने का भी अनुभव होना चाहिए।
4 of 5
रानी एलिजाबेथ द्वितीय
- फोटो : File photo
रानी एलिजाबेथ के सोशल मीडिया मैनेजर को हफ्ते में पांच दिन यानी सोमवार से शुक्रवार तक 37.5 घंटे काम करना होगा। इसके लिए उसे हर साल 26 लाख 58 हजार 825 रुपये सैलरी दी जाएगी। इसके अलावा कैंडिडेट को अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी।
5 of 5
रानी एलिजाबेथ द्वितीय
- फोटो : Social media
रॉयल फैमिली के लिए अगर आपको रॉयल नौकरी करनी है तो आप 26 मई तक रॉयल घरेलू वेबसाइट पर सूचीबद्ध नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं।