हमशक्ल की चर्चा तो हमेशा ही होती है लेकिन इस बार पाकिस्तान का एक वेटर रातोंरात इंटरनेट में वायरल हो गया। गेम ऑफ थ्रोन्स देखा है? अगर नहीं देख तो कोई बात नहीं। दरअसल, टीवी सीरीज गेम ऑफ थ्रोंस के मशहूर एक्टर टायरन लेनिस्टर का हमशक्ल इन दिनों सुर्खियों में है।
गेम ऑफ थ्रोंस में टायरन लेनिस्टर का किरदार निभाने वाले पीटर डिंकलेज के हमशक्ल की तस्वीरें और कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। पीटर डिंकलेज जैसा दिखने वाला शख्स पाकिस्तान का है। ये हमशक्ल बेहद मामूली है, होटल में वेटर का काम करता है। इस शख्स का नाम रोजी खान है लेकिन गेम ऑफ थ्रोंस फेम एक्टर की तरह दिखने की वजह से इन दिनों इंटरनेट सनसनी बन गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, रोजी नाम का ये वेटर जिसकी शक्ल जीओटी के मशहूर किरदार टिरियन लेनिस्टर से मिलती है वह रावलपिंडी के एक कश्मीरी रेस्टोरेंट में काम करता है। उत्तरी पाकिस्तान के मानशेरा में जन्मे रोजी का सिर्फ चेहरा ही नहीं बल्कि कद भी पीटर के समान है यानी 4 फुट 5 इंच। वो एक बार जरूर उन्हें मशहूर बनाने वाले पीटर चिंकलागे से मिलतना चाहेंगे। क्योंकि उनकी बदौलत ही लोगों ने उनके साथ सेल्फी लेना शुरू किया।
रोजी खान, पाकिस्तान में स्टार बन गए हैं। वो जहां काम करते हैं, लोग उनसे खासतौर पर मिलने आते हैं। उनका कहना है कि जब मैं कहीं जाता हूं तो कोई भी मेरे पास आकर पीटर डिंकलेज की तस्वीर दिखाता है। कद काठी और शक्ल सूरत में पीटर डिंकलेज जैसे दिखने वाले रोजी खान का कहना है कि उन्होंने कभी गेम ऑफ थ्रोंस का नाम नहीं सुना था। जब लोगों ने उन्हें बताया तो अच्छा लगा। मैं गेम ऑफ थ्रोंस (जीओटी) के किरदार टायरन लेनिस्टर को बहुत प्यार करता हूं।
5 of 6
Doppelganger
- फोटो : twitter
रोजी खान और पीटर डिंकलेज की शक्ल और कद में भी कोई फर्क नहीं है। दोनों का कद 4 फीट 5 इंच है। रोजी के पाकिस्तानी फैंस कहते हैं कि हम तो रेस्टोरेंट अब रोजी से मिलने आते हैं। खुशी होती है कि इतने बड़े स्टार का हमशक्ल हमारे साथ है।