पाकिस्तान में शादी के दौरान दूल्हा और दुल्हन ने शेर के बच्चे को प्रॉप के तौर पर इस्तेमाल करते हुए उसके साथ फोटोशूट कराया। लेकिन इन तस्वीरों और वीडियो के कारण सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। पशु अधिकारों के संगठनों ने इस तरह के फोटोशूट पर आपत्ति जताई है। बता दें कि पाकिस्तानी संस्था इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।
2 of 5
शेर के बच्चे के साथ फोटोशूट
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि शेर के बच्चे के साथ फोटोशूट करवाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे के हाथ थाम रहे हैं, वहीं बीच में शेर का बच्चा लेटा हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो को हैशटैग शेर की रानी (#SherKiRani) के साथ साथ साझा किया गया है।
3 of 5
शेर के बच्चे के साथ फोटोशूट
- फोटो : सोशल मीडिया
सेव द वाइल्ड नामक पाकिस्तान के एक पशु कल्याण संगठन ने इस वीडियो को ट्विटर पर साझा करते हुए पशु क्रूरता के एक मामले के रूप में उजागर किया और अनुरोध किया कि शेर शावक को स्टूडियो से रेस्क्यू किया जाए।
4 of 5
शेर के बच्चे के साथ फोटोशूट
- फोटो : सोशल मीडिया
शेर के बच्चे को प्रॉप के रूप में इस्तेमाल किए जाने के वजह से लोग ट्विटर पर आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि 'यह भयानक है, मैंने पहली बार देखा है कि शादी में प्रॉप के लिए शेर के बच्चे का इस्तेमाल किया गया।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि शर्मनाक हरकत, जानवर के साथ ऐसा करना कितना ठीक है?'
5 of 5
शेर के बच्चे के साथ फोटोशूट
- फोटो : सोशल मीडिया
दावा किया जा रहा है कि शेर के बच्चे को नशा देकर बेहोश किया गया था। इस तस्वीर को खींचने का मकसद शावक का इस्तेमाल कर मशहूर होना था। हालांकि, इस फोटोशूट को करने वाले स्टूडियो का कहना है कि शावक को नशा नहीं दिया गया था।