Optical Illusion in Hindi: सोशल मीडिया पर कई तरह के ऑप्टिकल इल्यूजन्स देखने को मिलते हैं। इनमें से कुछ फोटोज से आपके व्यक्तित्व (Personality) के बारे में पता चलता है जबकि कई तस्वीरों में कुछ न कुछ छिपा होता है जिन्हें आपको खोजना होता है। ज्यादातर लोग इन पहलियों को सुलझाने में फेल हो जाते हैं। देखने में बेहद सामान्य तस्वीरें लोगों के दिमाग को घूमाकर रख देती हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन का मतलब होता है आंखों का धोखा।
यह ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरें लोगों को कन्फ्यूज कर देती हैं। सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरें लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करती हैं। इस तस्वीर को लेकर पूछे गए सवाल का सही जवाब देने में लोगों के पसीने छूट जाते हैं। इन तस्वीरों को डिजाइन ही ऐसा किया जाता है कि लोगों के दिमाग की अच्छी खासी कसरत हो जाती है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर को ऑप्टिकल इल्यूजन का बिल्कुल सटीक उदाहरण माना जा सकता है।
2 of 5
इस फोटो में मछली पकड़ रहे शख्स को खोजिए
- फोटो : Twitter
इन तस्वीरों में चीजें अक्सर हमारी आंखों के सामने ही होती हैं, लेकिन हमें नजर नहीं आती हैं। इस वायरल तस्वीर के साथ भी कुछ ऐसा ही है जिसको देखने के बाद आप कन्फ्यूज हो सकते हैं। लेकिन इन तस्वीरों से हमारे दिमाग की अच्छी खासी कसरत होती है। अगर आप किसी का आईक्यू लेवल टेस्ट लेना चाहते हैं, तो उसके लिए यह तस्वीर बिल्कुल परफेक्ट है।
3 of 5
इस फोटो में मछली पकड़ रहे शख्स को खोजिए
- फोटो : Twitter
यह वायरल तस्वीर देखने में बेहद सामान्य है, लेकिन इसमें मछली पकड़ रहे मछुआरे को खोजना बेहद कठिन है। इसके लिए आपको अपने दिमाग पर काफी जोर डालना पड़ेगा। तभी आप सभी मछुआरे को खोज सकते हैं। अगर आप तस्वीर में छिपे मछुआरे को खोज लेते हैं, तो आप सबसे बड़े जीनियस कहे जाएंगे। अब देखना यह है कि आप उसे खोज पाते हैं या नहीं।
4 of 5
इस फोटो में मछली पकड़ रहे शख्स को खोजिए
- फोटो : Twitter
इस उलझा देने वाली तस्वीर में एक पक्षी नजर आ रहा है। ज्यादातर लोग तस्वीर में मछली पकड़ रहे मछुआरे को खोजने में फेल हो चुके हैं। कुछ लोगों को सिर्फ पक्षी ही नजर आ रहा है। लेकिन इस तस्वीर में पक्षी के अलावा एक मछली और मछुआरा भी छिपे हैं।
5 of 5
इस फोटो में मछली पकड़ रहे शख्स को खोजिए
- फोटो : Twitter
अगर आप इस तस्वीर को गौर से देखेंगे तो आपको मछली और मछुआरा दोनों ही नजर आ सकते हैं। अगर आप अभी इस तस्वीर में मछुआरे को नहीं खोज पाए हैं, तो एक बार फिर से बाज की नजर से देखिए। आप अभी भी मछआरे को नहीं खोज पाए हैं तो हमारी शेयर की गई तस्वीर में आसानी देख सकते हैं।