Optical Illusion: सोशल मीडिया पर आपने कई ऑप्टिकल इल्यूजन फोटोज (Optical Illusion Photo) देखे होंगे। ऑप्टिकल इल्यूजन फोटोज (Optical Illusion Viral Photo) यानी आखों को धोखा देने वाली तस्वीरों को देखने के बाद ज्यादातर लोगों का दिमाग घूम जाता है। इंटरनेट पर वायरल होने वाली ऐसी तस्वीरें लोगों को भ्रम में डालती हैं। इन तस्वीरों को हल करने में लोगों के दिमाग की अच्छी खासी कसरत होती है।
Optical Illusion: सिर्फ जीनियस ही इस पेंटिंग में बिल्ली को ढूंढ सकते हैं, क्या आप खोज लेंगे?
ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों (Optical Illusion Picture) और इसमें मिले चैलेंज को पूरा करने में लोगों को आनंद आता है। लेकिन ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों को देखने के बाद अधिकतर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं। आंखों को धोखा देने वाली इन तस्वीरों में कोई न कोई चीज छिपी होती है। इन तस्वीरों में छिपी चीजें हमारी आंखों के सामने ही होती हैं, लेकिन नजर नहीं आती हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion ) तस्वीर देखने में बेहद सामान्य है, लेकिन इसको देखने के बाद अधिकतर लोग कन्फ्यूज हो गए हैं। अगर आपका दिमाग तेज है, तो आप इस तस्वीर में छिपी बिल्ली को खोजकर दिखाएं।
इस तस्वीर को आप ऑप्टिकल इल्यूजन का बिल्कुल सटीक उदाहरण मान सकते हैं। इस पेंटिंग में बिल्ली को इस तरह छिपाया गया है जिसे खोजना बेहद कठिन काम है। अगर आपकी आंखें बाज की हैं तो आप कुछ ही सेकेंड में इस बिल्ली को खोज सकते हैं। अब आप इस ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर को हल करने की कोशिश करिए।
Optical Illusion: इस तस्वीर में जगल के बीच छिपा है घोड़ा, आठ सेकेंड में ढूंढ लिया तो माने जाएंगे जीनियस
इस पेंटिंग में दिखाया गया है कि कुछ लोग अपने घर के पास खड़े हैं और बैठे हैं। इसके साथ ही सड़क पर कुछ लोग बैलगाड़ी से सामान लेकर जा रहे हैं। इसमें कुत्ता और मुर्गियां भी दिख रही हैं। इनमें एक बिल्ली भी है। अगर आप बिल्ली को नहीं खोज पाए हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हमने तस्वीर शेयर की है जिसमें आप पीले घेरे के अंदर बिल्ली को देख सकते हैं।