Optical Illusion For IQ Test: सोशल मीडिया पर कई तरह के गेम्स देखने को मिलते हैं। इन्हें खेलकर लोग अपना दिमाग तरोताजा करते हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन भी इसी तरह का एक खेल होता है, जिसमें छिपी चीजों को खोजना होता है। कई ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों में छिपी पहेलियों को हल करना होता है, जबकि कुछ ऑप्टिकल इल्यूजन आपकी पर्सनैलिटी के बारे में बताते हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन गेम्स से दिमागी कसरत भी होती है। इस तरह के गेम्स को खेलना लोगों को काफी पसंद है।
Optical illusion: क्या आप पेड़ पर छिपे सांप को पांच सेकेंड में ढूंढ सकते हैं? 99 फीसदी लोग ढूंढने में फेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस तस्वीर में दिख रहा है पेड़ की पत्तियां बिल्कुल हरी हैं और डालियां भूरे रंग की है। इन्हीं के बीच सांप बेहद चालाकी से छिपा है। अब आपको पांच सेकेंड में सांप को खोजना है। हालांकि हर किसी की आंखें इतनी तेज नहीं है कि वह सांप को आसानी से देख सकें। क्या आपको तस्वीर में सांप दिख रहा है।
सांप बिल्कुल आपके सामने है, लेकिन ज्यादातर लोग इस तस्वीर में छिपे सांप को नहीं देख पा रहे हैं। अगर आप पेड़ पर पत्तियों के बीच छिपे सांप को देख पा रहे हैं, तो सच में आपका दिमाग बहुत तेज है, लेकिन अगर आप सांप को नहीं ढूंढ पा रहे हैं तो हम आपको बताएंगे कि कहां पर छिपा है।
Nostradamus: जानिए कौन थे नास्त्रेदमस? 2023 के लिए की थीं ये डरावनी भविष्यवाणियां, इंसान ही इंसान को खाएगा
ऑप्टिकल इल्यूजन्स तस्वीरों लोगों को भ्रमित करने का काम करती हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद ऐसा लगता है कि यह साधारण तस्वीर है, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं होता है। इन तस्वीरों को इस तरह डिजाइन किया जाता है कि इसमें छिपी चीजों को खोजना बेहद मुश्किल होता है।
Optical Illusion: इस तस्वीर में छिपी है चिड़िया, सात सेकेंड में ढूंढने वाला कहलाएगा जीनियस
ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीर को देखने के बाद लगता है कि हमारी आंखों को धोखा हो रहा है। अगर आप किसी इंसान का आईक्यू लेवल टेस्ट लेना चाहते हैं, तो उसके लिए भी यह तस्वीर बिल्कुल परफेक्ट है। अगर आप अभी तक सांप को नहीं देख पाए हैं, तो इस खबर के नीचे वाली तस्वीर में पीले घेरे के अंदर आप आसानी से देख सकते हैं।