Nostradamus Prediction: रूस-यूक्रेन के बीच बीते एक महीने से युद्ध चल रहा है। रूसी सेना यूक्रेन पर लगातार बम बरसा रही है। यूक्रेन में हर तरफ तबाही का मंजर है। यह युद्ध पूरी दुनिया को व्यापक तौर पर प्रभावित कर रहा है। दोनों देशों में चल रही जंग की वजह से वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित हुई है जिसके चलते दुनियाभर में महंगाई बढ़ रही है। इस युद्ध का सबसे ज्यादा असर तेल और गैस की कीमतों पर पड़ रहा है।
Nostradamus Prediction: नास्त्रेदमस ने रूस-चीन के बारे में की थी ये डरावनी भविष्यवाणी
भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस ने दुनिया में आने वाली तबाही के बारे में पहले ही बता दिया था। उनकी भविष्यवाणी पर पूरी दुनिया के लोग विश्वास करते हैं, क्योंकि उनकी अब तक की गईं 70 फीसदी भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं। नास्त्रेदमस ने तीसरे विश्व युद्ध के अलावा साल 2022 के लिए भी बेहद डरावनी भविष्यवाणियां की थीं।
अमेरिका शुरू करेगा बड़ा सैन्य अभ्यास
नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणियों में बताया था कि अमेरिका एशिया में सबसे बड़े सैन्य अभ्यास की शुरुआत करेगा। भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस की भविष्य के लिए की गई भविष्यवाणियों से लोग सहम जाते हैं।
चीन और रूस बनेंगे महाशक्ति
चीन, रूस, फ्रांस और जर्मनी जैसे देशों की रुख से जंग की असली तस्वीर साफ होगी। नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणी में कहा था कि भविष्य में रूस और चीन एक महाशक्ति के तौर पर सामने आएंगे।
दुनिया में होंगे बड़े बदलाव?
अगर आने वाले सालों में ऐसा होता है, तो दुनिया में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। इन दोनों देशों के महाशक्ति बनने पर दुनिया के दूसरे देशों में भी उनका असर दिख सकता है।