फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nostradamus Prediction: नास्त्रेदमस ने रूस-चीन के बारे में की थी ये डरावनी भविष्यवाणी

Sun, 03 Apr 2022 12:52 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 03 Apr 2022 12:52 PM IST
विज्ञापन
Nostradamus Prediction About Russia And China Will World Change Know All Facts Hindi
नास्त्रेदमस की रूस-चीन के बारे में डरावनी भविष्यवाणी - फोटो : iStock

Nostradamus Prediction: रूस-यूक्रेन के बीच बीते एक महीने से युद्ध चल रहा है। रूसी सेना यूक्रेन पर लगातार बम बरसा रही है। यूक्रेन में हर तरफ तबाही का मंजर है। यह युद्ध पूरी दुनिया को व्यापक तौर पर प्रभावित कर रहा है। दोनों देशों में चल रही जंग की वजह से वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित हुई है जिसके चलते दुनियाभर में महंगाई बढ़ रही है। इस युद्ध का सबसे ज्यादा असर तेल और गैस की कीमतों पर पड़ रहा है। 



रूस-यूक्रेन जंग के बीच अब तीसरे विश्व युद्ध की आशंका जताई जा रही है। फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता 'माइकल दि नास्त्रेदमस' द्वारा सालों पहले की गई भविष्यवाणी भी लोगों को डरा रही है। साल 2020 के बाद से दुनिया के देशों में टकराव बढ़ने लगा था। ज्योतिषी नास्त्रेदमस ने पहले ही यह भविष्यवाणी कर दी थी। उनकी भविष्यवाणी के मुताबिक, साल 2023 में तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो सकता है। 

16वीं शताब्दी में जन्में फ्रांस के ज्योतिषी नॉस्त्रेदमस ने अपनी किताब में हजारों भविष्यवाणियां की थीं। इस दौरान भविष्य में होने वाली कई घटनाओं को लेकर भविष्यवाणी की थी। माना जाता है कि उन्होंने जो भविष्यवाणियां की थीं उनमें से एक रूस-यूक्रेन जंग भी थी जो अब सच साबित हुई है।

Nostradamus Prediction About Russia And China Will World Change Know All Facts Hindi
नास्त्रेदमस की रूस-चीन के बारे में डरावनी भविष्यवाणी - फोटो : iStock

भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस ने दुनिया में आने वाली तबाही के बारे में पहले ही बता दिया था। उनकी भविष्यवाणी पर पूरी दुनिया के लोग विश्वास करते हैं, क्योंकि उनकी अब तक की गईं 70 फीसदी भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं। नास्त्रेदमस ने तीसरे विश्व युद्ध के अलावा साल 2022 के लिए भी बेहद डरावनी भविष्यवाणियां की थीं।

Nostradamus Prediction About Russia And China Will World Change Know All Facts Hindi
नास्त्रेदमस की रूस-चीन के बारे में डरावनी भविष्यवाणी - फोटो : iStock

अमेरिका शुरू करेगा बड़ा सैन्य अभ्यास

 नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणियों में बताया था कि अमेरिका एशिया में सबसे बड़े सैन्य अभ्यास की शुरुआत करेगा। भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस की भविष्य के लिए की गई भविष्यवाणियों से लोग सहम जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Nostradamus Prediction About Russia And China Will World Change Know All Facts Hindi
नास्त्रेदमस की रूस-चीन के बारे में डरावनी भविष्यवाणी - फोटो : Twitter @akalayci34

चीन और रूस बनेंगे महाशक्ति 

चीन, रूस, फ्रांस और जर्मनी जैसे देशों की रुख से जंग की असली तस्वीर साफ होगी। नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणी में कहा था कि भविष्य में रूस और चीन एक महाशक्ति के तौर पर सामने आएंगे। 

विज्ञापन
Nostradamus Prediction About Russia And China Will World Change Know All Facts Hindi
नास्त्रेदमस की रूस-चीन के बारे में डरावनी भविष्यवाणी - फोटो : iStock

दुनिया में होंगे बड़े बदलाव? 

अगर आने वाले सालों में ऐसा होता है, तो दुनिया में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। इन दोनों देशों के महाशक्ति बनने पर दुनिया के दूसरे देशों में भी उनका असर दिख सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed