Nostradamus Predictions 2025 in Hindi: फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता 'माइकल दि नास्त्रेदमस' की भविष्यवाणियों ने पूरी दुनिया को डरा दिया है। नास्त्रेदमस के मुताबिक, 2025 के आखिरी महीने में तबाही मच सकती है। उनकी भविष्यवाणियों का विशेषज्ञों ने विश्लेषण किया है। दावा किया गया है कि नास्त्रेदमस ने 2025 के अंत से पहले एक और महामारी के दस्तक देने की भविष्यवाणी की है।
नास्त्रेदमस की ज्यादातर भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। इसकी वजह से उनकी भविष्यवाणियों पर पूरी दुनिया यकीन करती है। नास्त्रेदमस ने अपनी किताब लेस प्रोफेटिज में भविष्यवाणियां (Nostradamus Predictions 2025 ) की थीं जिनमें से अधिकतर सच साबित हुई हैं। नास्त्रेदमस का जन्म फ्रांस के छोटे-से गांव सेंट रेमी में 14 दिसंबर, 1503 को हुआ था और 1566 में उनकी मौत हो गई थी।
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नास्त्रेदमस की डरावनी भविष्यवाणियों से संकेत मिलता है कि इंग्लैंड में युद्ध, ग्रह पर उल्कापिंडों के गिर सकता है और एक और महामारी आ सकती है। ऐसे में मानवता के विनाश को लेकर सबसे प्रसिद्ध भविष्यवाणी के सच होने के डर से लोग सहमे हैं।
2 of 5
नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों ने दुनिया में मचाई हलचल
- फोटो : Freepik
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रांसीसी ज्योतिषी नास्त्रेदमस के मुताबिक, इंग्लैंड में एक संघर्ष की शुरुआत हो सकती है, एक उल्कापिंड के पृथ्वी से टकरा सकता है और एक जलीय नेता के सत्ता में आने की संभावना है। इसका साथ ही उन्होंने एक लंबे युद्ध के अंत की भी भविष्यवाणी की है। इसके बारे में कई लोगों का मानना है कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा संघर्ष इसकी वजह हो सकता है।
3 of 5
नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों ने दुनिया में मचाई हलचल
- फोटो : Freepik
पुरानी महामारी आ सकती है वापस
नास्त्रेदमस का दावा है कि लंबे युद्ध के दौरान पूरी सेना थक जाएगी, जिससे सैनिकों के लिए पैसे नहीं बचेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि एक युद्ध के अंत के साथ ही एक और युद्ध शुरू हो जाएगा। यह एक और महामारी की शुरुआत होगी।
4 of 5
नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों ने दुनिया में मचाई हलचल
- फोटो : Freepik
नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी है कि जब यूरोप के लोग इंग्लैंड को अपने पीछे, अपने किनारों पर आकर साम्राज्य स्थापित करते देखेंगे, तो भीषण युद्ध होंगे। राज्य के अंदर और बाहर से शत्रु खड़े हो जाएंगे। अतीत की एक बड़ी महामारी वापस आएगी। आसमान के नीचे इससे ज्यादा घातक कोई शत्रु नहीं होगा।
5 of 5
नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों ने दुनिया में मचाई हलचल
- फोटो : Freepik
ब्रह्मांड से आएगा आग का गोला
नास्त्रेदमस के मुताबिक, पृथ्वी की एक ऐसे क्षुद्रग्रह से टक्कर होगी, जो जीवन को मिटा देगा। उनका दावा है कि ब्रह्मांड से एक आग का गोला उठेगा, जो पृथ्वी का भाग्य होगा। उन्होंने यह भी कहा है कि महाशक्तियां आपस में टकराएंगी। इसके कारण कुछ लोगों ने संभावित परमाणु विस्फोट को चिंता जाहिर की है। उनका दावा है कि स्थापित पश्चिमी देशों का प्रभाव कम होगा और नई विश्व शक्तियों का उदय होगा।