फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: यहां होती है सिर्फ 40 मिनट की रात, कभी नहीं डूबता सूरज, जानिए इस जगह के बारे में हैरान करने वाली बातें

Sat, 01 Jan 2022 03:49 PM IST
राजेश मिश्रा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश मिश्रा Updated Sat, 01 Jan 2022 03:49 PM IST
विज्ञापन
norway has only 40 minutes of night and sun never sets know why
यहां होती है सिर्फ 40 मिनट की रात, कभी नहीं डूबता सूरज - फोटो : iStock

ये पूरी दुनिया प्रकृति के नियमों पर चलती है। प्रकृति के जो नियम है उससे कुछ भी अलग इस धरती पर नहीं घटित होता है। निश्चित समय पर दिन और रात का होना प्रकृति के ही बनाए नियम हैं। तय समय पर सूरज निकलता है और फिर चंद्रमा की दूधिया रौशनी धरती पर छा जाती है। हालांकि, अलग-अलग जगहों पर दिन और रात होने में समय का अंतर देखने को मिलता है। पृथ्वी पर ऐसी कई जगहें हैं जहां दिन लंबा होता है तो रातें छोटी होती है, लेकिन ऐसा भी एक देश है जहां कभी रात होती ही नहीं है। रात होती भी है तो बस नाम मात्र की होती है। ये बात काफी चौंकाने वाली है कि एक ऐसा भी देश है जहां सूरज बहुत कम समय के लिए डूबता है, जिसके कारण यहां बहुत कम समय के लिए रात होती है। आइए जानते है उस देश के बारे में...


 

norway has only 40 minutes of night and sun never sets know why
यहां होती है सिर्फ 40 मिनट की रात, कभी नहीं डूबता सूरज - फोटो : Pixabay
नार्वे में कभी नहीं डूबता सूरज 
 

नार्वे दुनिया के नक्शे में यूरोप महाद्वीप में स्थित एक देश है। ये महाद्वीप के उत्तर में है। उत्तरी ध्रुव के सबसे नजदीक होने के कारण ये बहुत ही ज्यादा ठंडा देश है। इस देश में बर्फीली पहाड़ियां है और ये ग्लेशियरों से भरा पड़ा है। नार्वे एक ऐसा देश है जिसके बारे में कहा जाता है कि यहां कभी दिन नहीं ढलता है। जी हां, यहां बस 40 मिनट के लिए रात होती है, बाकी समय यहां सूर्य की रौशनी होती है।

norway has only 40 minutes of night and sun never sets know why
यहां होती है सिर्फ 40 मिनट की रात, कभी नहीं डूबता सूरज - फोटो : Pixabay

यहां रात 12 बजकर 43 मिनट पर सूरज डूब जाता है और मात्र 40 मिनट के बाद उग जाता है। यहां रात के जैसे ही डेढ़ बजते हैं सुबह हो जाती है। काफी हैरत की बात है कि यह क्रम एक, दो दिन नहीं बल्कि पूरे ढाई महीने तक चलता है। नार्वे को 'कंट्री ऑफ मिडनाइट सन' भी कहा जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
norway has only 40 minutes of night and sun never sets know why
यहां होती है सिर्फ 40 मिनट की रात, कभी नहीं डूबता सूरज - फोटो : Istock
क्यूं नहीं होता सूरज अस्त 
 

ये देश आर्किटिक सर्कल के अंदर आता है। यहां मई से जुलाई के बीच 76 दिनों तक सूर्य नहीं डूबता है। इसी तरह का दृश्य हेमरफेस्ट शहर में देखने को मिलता है। ये देखने में बहुत ही सुंदर लगता है। 

विज्ञापन
norway has only 40 minutes of night and sun never sets know why
यहां होती है सिर्फ 40 मिनट की रात, कभी नहीं डूबता सूरज - फोटो : Istock

 नार्वे में ही एक ऐसा देश है जहां 100 सालों से वहां सूरज की रौशनी ही नहीं पहुंची है। इसका कारण है कि ये पूरा शहर पहाड़ों से घिरा हुआ है। ये देश पर्यटकों के लिए पहली पसंद होता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed