{"_id":"5dca46cd8ebc3e5b3f1c97b4","slug":"nick-butter-becomes-first-person-to-run-marathon-in-every-country","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"196 देशों में मैराथन दौड़कर बनाया अनोखा विश्व रिकॉर्ड, ऐसा करने वाला दुनिया का पहला शख्स","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
196 देशों में मैराथन दौड़कर बनाया अनोखा विश्व रिकॉर्ड, ऐसा करने वाला दुनिया का पहला शख्स
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Tue, 12 Nov 2019 11:36 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
दुनिया के सभी देशों में मैराथन दौड़कर बनाया अनोखा विश्व रिकॉर्ड
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लोगों का जुनून किस हद तक जा सकता है, इसका अंदाजा लगाना काफी मुश्किल है। कुछ तो इस कदर जुनूनी होते हैं कि वो अपने सपनों को पूरा करने के लिए कुछ भी कर गुजरते हैं। ऐसे ही एक जुनूनी शख्स हैं इंग्लैंड के ब्रिस्टल शहर के रहने वाले निक बटर, जिन्होंने दुनिया के सभी 196 देशों में मैराथन दौड़कर एक अनोखा विश्व रिकॉर्ड बनाया है। ऐसा करने वाले वह दुनिया के पहले शख्स बन गए हैं।
2 of 5
दुनिया के सभी देशों में मैराथन दौड़कर बनाया अनोखा विश्व रिकॉर्ड
- फोटो : Instagram
30 वर्षीय निक ने अपना आखिरी मैराथन ग्रीस की राजधानी एथेंस में 26.2 मील की दूरी तय कर पूरा किया। उन्होंने इस मैराथन दौड़ की शुरुआत पिछले साल जनवरी में कनाडा से की थी। इस अनोखे मैराथन रिकॉर्ड को बनाने में निक को कुल 674 दिन लगे।
3 of 5
दुनिया के सभी देशों में मैराथन दौड़कर बनाया अनोखा विश्व रिकॉर्ड
- फोटो : Instagram
बैंकर रह चुके निक ने बताया कि उनके दोस्त केविन वेबर से उन्हें ऐसा करने की प्रेरणा मिली, जिन्हें प्रोस्टेट कैंसर था। उन्होंने बताया कि इससे उनके जीवन पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ा और तभी उन्होंने सोच लिया कि वो अपने हिसाब से अपनी जिंदगी जिएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दुनिया के सभी देशों में मैराथन दौड़कर बनाया अनोखा विश्व रिकॉर्ड
- फोटो : Instagram
निक ने अपने मैराथन से करीब एक करोड़ 79 लाख रुपये फंडिंग इकट्ठा की है। इस राशि को वो कैंसर पीड़ितों को दान करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि मैराथन का उनका अनुभव बेहतरीन था। वो जहां भी गए, लोगों ने उनका भरपूर साथ दिया।
विज्ञापन
5 of 5
दुनिया के सभी देशों में मैराथन दौड़कर बनाया अनोखा विश्व रिकॉर्ड
- फोटो : Instagram
निक ने बताया कि उन्हें यह अनोखा मैराथन रिकॉर्ड बनाने में कई दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा। दौड़ के दौरान कई बार उन्हें कुत्तों ने भी काट लिया। एक बार तो उन्हें एक कार ने टक्कर भी मार दी थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।