{"_id":"61b72822e632a1075c22089f","slug":"nasa-scientist-claims-sign-of-life-on-mars-world-shocked","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: अमेरिका के सबसे बड़े वैज्ञानिक का दावा, मंगल ग्रह पर दिखा अनोखा जीव, हैरत में पड़ी दुनिया","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब-गजब: अमेरिका के सबसे बड़े वैज्ञानिक का दावा, मंगल ग्रह पर दिखा अनोखा जीव, हैरत में पड़ी दुनिया
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Mon, 13 Dec 2021 04:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
मंगल ग्रह पर दिखा अनोखा जीव
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनियाभर के वैज्ञानिक अंतरिक्ष के रहस्यों से पर्दा उठाने की कोशिश कर रहे हैं। अब इस बीच अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी के टाॅप वैज्ञानिक ने बड़ा दावा किया है। वैज्ञानिक ने कहा कि उन्होंने मंगल ग्रह पर जीवन के सबूत को खोजा है। वह दुनियाभर के वैज्ञानिकों को यह समझाने की कोशिश कर रहे हैं। नासा के टाॅप वैज्ञानिक की उनके साथियों ने इस बात के लिए आलोचना की है। लेकिन उनका कहना है कि वह मरते दम तक इस पर कायम रहेंगे कि मंगल ग्रह पर कीड़े की आकृति वाला जीव देखा है।
नासा के 97 वर्षीय वैज्ञानिक गिलबर्ट वी. लेविन ने कहा कि उन्होंने 45 साल पहले अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी के वाइकिंग मार्स प्रोब मिशन के सुपवाइजर थे जिसका नाम लेबल्ड रिलीज एक्सपेरीमेंट था। नासा इस मिशन के माध्यम से मंगल ग्रह की मिट्टी में सूक्ष्म जीवों द्वारा छोड़े जा रहे गैसों की जांच कर रहा था। नासा के वैज्ञानिक गिलबर्ट वी. लेविन ने कई बड़े खुलासे किए हैं।
2 of 4
मंगल ग्रह पर दिखा अनोखा जीव
- फोटो : Pixabay
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गिलबर्ट वी. लेविन ने 20 जुलाई 1976 को बताया था कि बल्ड रिलीज टेस्ट से चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई थी। लेविन को मंगल ग्रह पर जीवन होने के सबूत मिल रहे थे। मंगल के चार अलग-अलग स्थानों पर यह एक्सपेरीमेंट किया गया था और सभी के रिजल्ट एक ही तरह के थे। इनके परिणाम पृथ्वी पर होने वाले टेस्ट से मिलते जुलते थे। लेकिन नासा इस जांच से पूरी संतुष्ट नहीं था।
3 of 4
मंगल ग्रह पर दिखा अनोखा जीव
- फोटो : Twitter
वाइकिंग मार्स प्रोब पर लगाया गया दूसरा यंत्र वाइकिंग मॉलीक्यूलर एनालिसिस एक्सपेरीमेंट मंगल ग्रह पर किसी भी तरह का जीव नहीं खोज पाया था। इसके बाद नासा ने रिपोर्ट जारी कर कहा कि मंगल पर असल जीवन नहीं है, बल्कि उसकी नकल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मंगल ग्रह पर दिखा अनोखा जीव
- फोटो : Twitter
कई लोगों का कहना है कि मंगल ग्रह पर जीवन की बात बात करने वाले गिलबर्ट ने अपनी इज्जत को खराब किया है। तो वहीं गिलबर्ट का कहना है कि जो रिपोर्ट में मिला वह सच सच लिखा गया है। उन्होंने अपनी बात को सच साबित करने के लिए कहा कि क्यूरियोसिटी रोवर ने मंगल ग्रह से कीड़े जैसी आकृति ली है जो बता रही है मंगल पर जीवन है या था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।