फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिसेप्शन के दौरान हाथ में बंदूक थामे नजर आए नागालैंड के विद्रोही नेता के बेटे और बहू, तस्वीरें वायरल

Tue, 12 Nov 2019 02:12 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 12 Nov 2019 02:12 PM IST
विज्ञापन
Nagaland rebel leader son and daughter in law pose with automatic assault rifles pics gone viral
रिसेप्शन के दौरान हाथ में ऑटोमेटिक राइफल थामे नजर आए दूल्हा-दुल्हन - फोटो : Social media

अगर दूल्हा-दुल्हन भरी सभा में हाथ में बंदूक लिए नजर आएंगे तो जाहिर है कोई भी उन्हें देखकर हैरान हो जाएगा। कुछ ऐसा ही देखने को मिला है नागालैंड के दीमारपुर में। दरअसल, यहां नागालैंड के विद्रोही नेता बोहोतो किबा के बेटे और बहू की रिसेप्शन पार्टी चल रही थी, इस दौरान दूल्हा-दुल्हन हाथ में ऑटोमेटिक राइफल लेकर तस्वीरें खिंचवा रहे थे। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। 

Nagaland rebel leader son and daughter in law pose with automatic assault rifles pics gone viral
रिसेप्शन के दौरान हाथ में ऑटोमेटिक राइफल थामे नजर आए दूल्हा-दुल्हन - फोटो : Social media

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दूल्हा-दुल्हन के हाथों में एके-56 और एम-16 बंदूक है। हैरान करने बात ये है कि उनकी रिसेप्शन पार्टी में भारी संख्या में लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी ऐसे खुलेआम हथियारों के प्रदर्शन पर आपत्ति नहीं जताई बल्कि वो तो उल्टे उनका हौसलाअफजाई कर रहे थे। हालांकि इस मामले में नागालैंड के डीजीपी का कहना है कि दूल्हा-दुल्हन दोनों के खिलाफ कानून कार्रवाई की जाएगी। 

Nagaland rebel leader son and daughter in law pose with automatic assault rifles pics gone viral
रिसेप्शन के दौरान हाथ में ऑटोमेटिक राइफल थामे नजर आए दूल्हा-दुल्हन - फोटो : Social media

बता दें कि दूल्हे के पिता बोहोतो किबा नागालैंड-एकीकरण की राष्ट्रीय समाजवादी परिषद यानी एनएससीएन-यू के गृहमंत्री हैं। किबा इससे पहले पत्रकारों को जान से मारने की धमकी देने के बाद सुर्खियों में आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Nagaland rebel leader son and daughter in law pose with automatic assault rifles pics gone viral
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

एनएससीएन-यू पूर्वोत्तर के सात विद्रोही समूहों में से एक है। यह केंद्र सरकार के साथ वार्ता के लिए बनी संयुक्त कार्यकारी समिति नागा राष्ट्रीय राजनीतिक समूह का एक हिस्सा है। यह नागा विद्रोही संगठनों में सबसे बड़ा और पुराना है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed