फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Haunting Audio: धरती के इस इलाके से आ रही रहस्यमयी आवाज, सुनकर डर जाएंगे आप, जारी हुआ ऑडियो

Thu, 03 Nov 2022 11:37 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 03 Nov 2022 11:37 AM IST
विज्ञापन
Mystery Strange Sounds Heard From This Region Of  Earth Audio Released News In Hindi
धरती के इस इलाके से आ रही रहस्यमयी आवाज - फोटो : iStock
Haunting Audio: धरती पर प्राकृतिक सुंदरता के साथ ही कई रहस्यमयी चीजे भी हैं। इन रहस्यमयी चीजों से आज तक वैज्ञानिक पर्दा नहीं उठा पाए हैं। धरती पर बहने वाली नदियों के पानी की आवाज और चिड़ियों का चहचहाना बेहद खूबसूरत लगता है। लेकिन धरती पर कुछ ऐसी जगहे हैं जहां पर बेहद डरावनी आवाजें आती हैं। 

यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (European Space Agency -ESA) ने धरती के चुंबकीय क्षेत्र का ऑडियो जारी किया है। यह ऑडियो (Haunting Audio) पांच मिनट का है जिसमें बेहद डरावनी आवाज आ रही है। इस आवाज को सुनकर शायद आप डर सकते हैं। आपने सोचा भी नहीं होगा कि धरती के चुंबकीय क्षेत्र से ऐसी आवाज निकल सकती है। इस पांच मिनट के ऑडियो में भयानक क्रेक और कर्कश की आवाजें आ रही हैं। इसमें गहरी सांस लेने जैसी आवाजें भी आ रही हैं जिसे सुनकर शायद आप यकीन नहीं करेंगे। आइए जानते हैं धरती के चुंबकीय क्षेत्र से आ रही आवाज के बारे में...
Mystery Strange Sounds Heard From This Region Of  Earth Audio Released News In Hindi
धरती के इस इलाके से आ रही रहस्यमयी आवाज - फोटो : iStock

अमेरिकी अतंरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) का कहना है कि धरती की आंतरिक चुंबकीय क्षमता या मेग्नेटिज़्म (Magnetism) को मैग्नेटोस्फीयर कहते हैं। इससे धरती की सतह के चारों तरफ चारों तरफ एक कॉमेट के आकार का क्षेत्र बनता है। 

Mystery Strange Sounds Heard From This Region Of  Earth Audio Released News In Hindi
धरती के इस इलाके से आ रही रहस्यमयी आवाज - फोटो : iStock

कॉमेट के आकार का बनने वाला क्षेत्र हानिकारक सोलर और कॉस्मिक कणों के रेडिएशन से धरती को सुरक्षित रखता है। इसके साथ ही सौर हवाओं से वातावरण को होने वाले नुकसान से बचाता है। 

Optical Illusion: तस्वीर में छिपे मेंढक को 15 सेकेंड में खोज लेंगे आप? 90 फीसदी लोग खोजने में हो चुके हैं फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
Mystery Strange Sounds Heard From This Region Of  Earth Audio Released News In Hindi
धरती के इस इलाके से आ रही रहस्यमयी आवाज - फोटो : iStock

वैज्ञानिकों ने 24 अक्तूबर को इन आवाजों का पता लगाया था। इसके बाद उन्होंने डेनमार्क के कोपेनहेगन में सोलबजर्ग स्क्वायर पर लाउडस्पीकर लगाए। इन रिकॉर्डिंग को लाउडस्पीकर में तीन बार प्रसारित किया गया। लोगों को 30 अक्तूबर तक चुंबकीय क्षेत्र की आवाजों को सुनाया गया। 
 
विज्ञापन
Mystery Strange Sounds Heard From This Region Of  Earth Audio Released News In Hindi
धरती के इस इलाके से आ रही रहस्यमयी आवाज - फोटो : iStock

डेनमार्क की टेक्निकल यूनिवर्सिटी में संगीतकार और प्रोजेक्ट सपोर्टर क्लॉस नीलसन की तरफ से ESA को लाइव इंस्टॉलेशन की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि कोपेनहेगन में सोलबजर्ग स्क्वायर में जमीन में तीस से अधिक कोपेनहेगन में शानदार साउंड सिस्टम को लगाया गया। धरती के चुंबकीय क्षेत्र की आवाज भू-चुंबकीय तूफान की तरह है। तीन नवंबर 2011 के सोलर फ्लेयर से उत्पन्न आवाज की तरह है जो बेहद डरावनी है।  

Namibia Fairy Circles: जानिए क्या है नामीबिया के जादुई गोलों का रहस्य, वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed