महाभारत में कई रहस्य छुपे हुए हैं। इनमें से कुछ तो लोग जानते हैं, जबकि कई ऐसे रहस्य भी हैं जिनके बारे में बहुत कम लोगों को पता है। आज हम आपको एक ऐसे ही रहस्य के बारे में बताने जा रहे हैं, जो भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ा हुआ है।
2 of 8
भगवान विष्णु
- फोटो : Social Media
वैसे तो श्रीकृष्ण के बारे में सब जानते हैं कि वो भगवान विष्णु के अवतार थे और महाभारत युद्ध के सबसे बड़े सूत्रधार, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि महाभारत काल में एक नहीं बल्कि तीन-तीन कृष्ण थे?
3 of 8
महर्षि वेदव्यास
- फोटो : Social media
महाभारत के एक कृष्ण के बारे में तो आप जान ही गए, लेकिन दूसरे कृष्ण के बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। इस दूसरे कृष्ण का नाम है महर्षि वेदव्यास, जिन्होंने महाभारत की रचना की थी।
4 of 8
महर्षि वेदव्यास
- फोटो : Social media
दरअसल, महर्षि वेदव्यास का असली नाम श्रीकृष्ण द्वैपायन था। इस संबंध में दो कथाएं प्रचलित हैं। पहला ये कि महर्षि वेदव्यास का रंग सांवला था और उनका जन्म एक द्वीप पर हुआ था, इसलिए उनका नाम श्रीकृष्ण द्वैपायन पड़ गया।
5 of 8
महर्षि वेदव्यास
- फोटो : Social media
महर्षि वेदव्यास का नाम श्रीकृष्ण द्वैपायन पड़ने के पीछे दूसरी कहानी ये है कि वो जन्म लेते ही युवा हो गए और तपस्या करने के लिए द्वैपायन द्वीप पर चले गए। कई सालों तक लगातार तपस्या करने से उनका रंग काला हो गया, इसलिए उन्हें श्रीकृष्ण द्वैपायन कहा जाने लगा।