फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया का रहस्यमयी गांव! जहां बिना कपड़ों के रहते हैं लोग, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

Tue, 27 Oct 2026 05:32 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Tue, 27 Oct 2026 05:32 PM IST
सार

दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं, जिनके बारे में जानकर लोगों को हैरानी होती है। ऐसा ही एक गांव ब्रिटेन के हर्टफोर्डशायर में है। यहां पर लोग बिना कपड़ों के रहते हैं। 

विज्ञापन
mysterious village Where People Live without Clothes Know Reasons Behind it in Hindi
दुनिया का रहस्यमयी गांव! जहां बिना कपड़ों के रहते हैं लोग - फोटो : AI

दुनिया में कई जगहों की परंपराएं और रहन-सहन लोगों को हैरान करते हैं। आमतौर पर घर से बाहर जाते समय कपड़े पहनना जरूरी माना जाता है, लेकिन क्या आपको पता है ब्रिटेन में एक ऐसी जगह भी है, जहां लोग बिना कपड़ों के रहते हैं? यहां पर बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक एक अनोखी जीवनशैली अपनाते हैं। हैरानी करने वाली बात यह है कि इस अनोखी परंपरा का इतिहास करीब 90 साल पुराना है।



कहां है यह अनोखा गांव?

यह जगह ब्रिटेन के हर्टफोर्डशायर में स्थित है, जिसका नाम स्पीलप्लाट्ज है। यह कोई सामान्य गांव नहीं है, बल्कि यह प्रकृतिवादी जीवनशैली अपनाने वाले लोगों का गांव है। यहां पर रहने वाले लोग शरीर को प्राकृतिक रूप में स्वीकार करने की सोच रखते हैं और बिना कपड़ों के रहना अपनी जीवनशैली का हिस्सा मानते हैं।
 

Trending Videos
mysterious village Where People Live without Clothes Know Reasons Behind it in Hindi
दुनिया का रहस्यमयी गांव! जहां बिना कपड़ों के रहते हैं लोग - फोटो : AI

1929 से चली आ रही है परंपरा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस समुदाय की स्थापना वर्ष 1929 में की गई थी। बताया जाता है कि तब से यहां कई पीढ़ियां इस जीवनशैली को अपना रही हैं। इस समुदाय की स्थापना करने वाले इसेल्ट रिचर्डसन मानते थे कि प्रकृतिवादी जीवन जीने वाले लोगों और सड़क पर रहने वाले लोगों के बीच अंतर समझना जरूरी है। इसका मतलब है कि बिना कपड़ों के रहना अपने आप में गरीबी या अभाव की निशानी नहीं है, बल्कि यह एक अलग जीवन-दृष्टि भी हो सकती है।
 

mysterious village Where People Live without Clothes Know Reasons Behind it in Hindi
दुनिया का रहस्यमयी गांव! जहां बिना कपड़ों के रहते हैं लोग - फोटो : AI

घर और स्विमिंग पूल तक की सुविधा

स्पीलप्लाट्ज की सबसे खास बात यह है कि यहां के लोगों का रहन-सहन किसी सामान्य शहर या गांव से बहुत अलग नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां पर खूबसूरत मकानों, दो कमरों वाले बंगलों और स्विमिंग पूल जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। यहां पर लोगों की रोजमर्रा की जरूरतें भी पूरी होती हैं। पोस्टमैन और सुपरमार्केट से सामान पहुंचाने वाले डिलीवरी कर्मचारी भी आते हैं।

वायरल वीडियो: खुर्जा में महिला बाउंसरों की दबंगई! महिला को घेरकर बरसाए लात-घूंसे, पास खड़ी रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
mysterious village Where People Live without Clothes Know Reasons Behind it in Hindi
दुनिया का रहस्यमयी गांव! जहां बिना कपड़ों के रहते हैं लोग - फोटो : AI

क्या है स्पीलप्लाट्ज का मतलब?

स्पीलप्लाट्ज जर्मन भाषा का शब्द है। इसका अर्थ खेल का मैदान होता है। यह नाम सुनने में भले ही सामान्य लगता होगा, लेकिन इस जगह की जीवनशैली इसे खास बनाती है। यहां रहने वाले लोग कपड़ों को सामाजिक जरूरत के स्थान पर अपनी पसंद का विषय मानते हैं और प्राकृतिक वातावरण के करीब रहना पसंद करते हैं।
 

बुजुर्ग महिला से पेंशन के रुपये छीनकर भागा लुटेरा, सड़क पर गिरकर रोती रही बेबस महिला; वीडियो वायरल

विज्ञापन
mysterious village Where People Live without Clothes Know Reasons Behind it in Hindi
दुनिया का रहस्यमयी गांव! जहां बिना कपड़ों के रहते हैं लोग - फोटो : AI

पूरी दुनिया में होती है चर्चा

इस अनोखे समुदाय की जीवनशैली दुनिया भर के लोगों का ध्यान खींचती है। स्पीलप्लाट्ज पर आधारित डॉक्यूमेंट्री और शॉर्ट फिल्में भी बनी हैं। इनके जरिए लोगों को यहां के रहन-सहन और विचारों को समझने का मौका मिला है। इस समुदाय के लिए प्राकृतिक रूप में रहना उनकी परंपरा और जीवनशैली से जुड़ा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed