Mysterious Treasures: दुनिया में हर व्यक्ति चाहता है कि उसके पास धन-दौलत, हीरे-जवाहरात और सोना-चांदी हो। इतिहास में कई ऐसे राजा-महाराजा था जिनका खजाना इन चीजों से भरा हुआ था। हालांकि, उनकी मौत के बाद यह नहीं पता चल पाया कि उनका खजना कहां पर है। कई लोग इन खजानों की तलाश में आज भी लगे रहते हैं। आज हम आपको अपनी खबर में दुनिया के ऐसे ही रहस्यमयी खजानों के बारे में बताते हैं जिनकी तलाश में अब तक कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
Mysterious Treasures: दुनिया के सबसे रहस्यमयी खजाने, जो खोजने गया कभी लौटकर नहीं आया
Mysterious Treasures: दुनिया में हर व्यक्ति चाहता है कि उसके पास धन-दौलत, हीरे-जवाहरात और सोना-चांदी हो। इतिहास में कई ऐसे राजा-महाराजा था जिनका खजाना इन चीजों से भरा हुआ था।
चंगेज खान का खजाना
मंगोल साम्राज्य की नींव रखने वाला चंगेज खान अपने शासन के दौरान दुनिया का सबसे प्रसिद्ध और महान योद्धा था। उस समय चंगेज खान ने करीब पूरी दुनिया पर जीत हासिल कर ली थी और खूब धन-दौलत इकट्ठा कर लिया था। सन 1227 में चंगेज खान की मौत हो गई। बताया जाता है कि एक अज्ञात जगह पर उसके शव और खजाने को दफनाया गया। कहा जाता है कि इस खजाने की खोज में जो भी गया, वह लौटकर नहीं आया।
फॉरेस्ट फेन का खजाना
संयुक्त राज्य अमेरिका (US) की वायु सेना में फॉरेस्ट फेन काम करता था और वह एक पायलट था। फॉरेस्ट फेन कीमती कलाकृतियों का व्यापारी था जिनकी कीमत अरबों डॉलर थी। साल 1980 में वह घातक बीमारी कैंसर की चपेट में आ गया, तो उसने अपने अरबों डॉलर के खजाने को कहीं पर छिपा दिया। उसने अपने खजाने को खोजने के लिए लोगों को कुछ संकेत दिए थे, लेकिन अभी तक उसके खजाने की तलाश में कई लोगों की मौत हो चुकी है।
Emoji Story: आखिर क्यों पीले रंग के ही होते हैं सभी इमोजी? बेहद दिलचस्प है इसके पीछे की कहानी
एल डोराडो का खजाना
इस खजाने की तलाश में कई लोगों की मोत हो गई है। बताया जाता है कि यह खजाना कोलंबिया की गुआटाविटा झील में दफन है। माना जाता है कि गुआटाविटा झील की तली में सोना फैला है। एक धार्मिक मान्यता है कि सैकड़ों साल पहले चिब्बा आदिवासी सूर्य की आराधना करते समय बहुत-सा सोना झील में फेंकते थे। सालों तक ऐसा करने की वजह से झील की तली में बड़ी मात्रा में सोना जमा हो गया। स्पेनिश लुटेरा फ्रांसिस्को पिजारो ने इस खजाने को लूटने की बहुत कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हुआ।
Zara Hatke: रोटी बनाने का यह शॉर्टकट इंटरनेट पर हुआ वायरल, 11 करोड़ लोगों ने देख डाला वीडियो
जेन लैफिट का खजाना
फ्रांस के रहने वाले जेन लैफिट और उसका भाई पियरे समुद्री डाकू थे। दोनों मेक्सिको की खाड़ी में हमला कर मर्चेंट जहाजों को लूटते थे। सन 1823 से 1830 के बीच लैफिट की मौत हो गई। उसकी मौत के बाद उसके खजाने को लेकर तरह-तरह की बात की जाने लगीं। बताया जाता है कि न्यू ऑरलियंस तट के आसपास कहीं उसका खजाना छिपाया गया है।
Sunflower: क्यों हमेशा सूर्य की दिशा में होता है सूरजमुखी का मुंह? यहां जानें इसके पीछे का विज्ञान