फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: बेहद रहस्यमयी है बिहार का ये प्रसिद्ध मंदिर, जानिए क्या है इसके पीछे की कहानी

Sat, 12 Mar 2022 11:18 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 12 Mar 2022 11:18 AM IST
विज्ञापन
mysterious temple of Golden Queen Temple in sitamarhi bihar know what is the mystry behind this
रहस्यमयी है बिहार का ये मंदिर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

भारत देवी-देवताओं की धरती है। यहां पर कई प्राचीन और चमात्कारिक मंदिर हैं। देश में अलग-अलग देवी देवताओं के मंदिर देखने को मिलते हैं। यह मंदिर अपनी संस्कृति और मान्यताओं के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं। इसके अलावा भारत में कई हजारों साल पुराने बेहद रहस्यमयी मंदिर भी हैं जिनके रहस्य से विज्ञान भी पर्दा नहीं उठा पाया है। आईए जानते हैं एक ऐसे ही प्राचीन मंदिर के बारे में जो अपने रहस्यों की वजह से प्रसिद्ध है। 

यह रहस्यमयी मंदिर बिहार के सीतामढ़ी में स्थित है। इस ऐतिहासिक मंदिर को रानी मंदिर(स्वर्ण मंदिर) के नाम से जाना जाता है। इस मंदिर से कई किस्से और कहानियां जुड़ी हुई हैं जिनके बारे में जानने की इच्छा हर किसी की होती है। आखिर इस मंदिर के रहस्यों के पीछे का क्या राज है। इस मंदिर की बनावट भी बेहद खूबसूरत है। इसके खंभों पर शानदार नक्काशी की गई है जो इसकी सुंदरता को और बढ़ाती हैं। 

mysterious temple of Golden Queen Temple in sitamarhi bihar know what is the mystry behind this
रहस्यमयी है बिहार का ये मंदिर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

बताया जाता है कि इस खूबसूरत मंदिर का निर्माण करने वाले कारीगरों के हाथ को कटवा दिया गया था, लेकिन इसके कोई सबूत नहीं हैं। इस मंदिर के कई रहस्य हैं जिनमें ईंट के अंदर मौजूद गुफा भी शामिल है। रात के अंधेरे में रोशनी दिखाई देती है और पायल की झंकार की आवाज आजती है। बताया जाता है कि यह आवाज 2 किलोमीटर तक सुनाई देती है। स्थानीय लोग बताते हैं कि यह पायल की आवाज रानी राजवंशी कुंवर की है।

mysterious temple of Golden Queen Temple in sitamarhi bihar know what is the mystry behind this
रहस्यमयी है बिहार का ये मंदिर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

इस मंदिर का निर्माण लगभग डेढ़ एकड़ जमीन में किया गया है और इसकी बनावट आगरा के ताजमहल से मिलती जुलती है। कहा जाता है कि रानी राजवंशी कुंवर ने मंदिर को बनाने वाले चार कारीगरों के हाथ को कटवा दिया था। उन्होंने ऐसा इसलिए किया कि इस मंदिर की तरह कोई और मंदिर ना बन सके। मजदूरों के परिवारों की देखभाल पूरी उम्र रानी ने की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
mysterious temple of Golden Queen Temple in sitamarhi bihar know what is the mystry behind this
रहस्यमयी है बिहार का ये मंदिर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

मंदिर के पीछे दीवार पर इसका निर्माण करने वाले मजदूरों की प्रतिमाएं बनाई गई हैं जो इस बात के सबूत हैं। इस मंदिर के सोने के मुकुट और सोने के आभूषण चोरी हो गए हैं। यह भी कहा जाता इनको दंबगों ने उस पर कब्जा कर लिया है।

विज्ञापन
mysterious temple of Golden Queen Temple in sitamarhi bihar know what is the mystry behind this
रहस्यमयी है बिहार का ये मंदिर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

बताया जाता है कि मंदिर के तहखाने में अकूत खाजाना है, लेकिन इसके भीतर जाकर वापस आना मुश्किल है। इसमें जहीरले सांप रहते हैं जो लोगों को शिकार बना लेते हैं। नेपाल से छपने वाली एक पुस्तक में यह दावा किया गया है। इस मंदिर से जुड़े रहस्यों से आज तक पर्दा नहीं उठ पाया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed