{"_id":"5d2c333a8ebc3e6ca265fe44","slug":"mysterious-kund-dalahi-where-water-climbs-up-on-clapping","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत का वो रहस्यमय कुंड, जहां ताली बजाते ही ऊपर उठने लगता है पानी","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
भारत का वो रहस्यमय कुंड, जहां ताली बजाते ही ऊपर उठने लगता है पानी
दुनिया में ऐसे कई जलकुंड हैं, जिनके रहस्य आज भी अनसुलझे हैं। एक ऐसा ही रहस्यमय कुंड भारत में भी है। इस कुंड का रहस्य जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे और सोचेंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है। तो चलिए जानते हैं इस रहस्यमय कुंड के बारे में...
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
ये रहस्यमय कुंड झारखंड के बोकारो जिल में स्थित है। इसके बारे में कहा जाता है कि अगर आप कुंड के सामने ताली बजाएंगे तो पानी अपने आप ऊपर उठने लगता है। यह देखने में ऐसा लगता है जैसे किसी बर्तन में पानी उबल रहा है। इस रहस्य का पता आज तक भू-वैज्ञानिक भी नहीं लगा पाए हैं।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pexels
इसे दलाही कुंड के नाम से जाना जाता है। यह कंक्रीट की दीवारों से घिरा हुआ है। कहते हैं कि इस कुंड में से गर्मियों में ठंडा और सर्दियों में गर्म पानी निकलता है। यह भी एक रहस्य ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
लोगों की मान्यता है कि इस कुंड के पानी में नहाने से चर्म रोग दूर हो जाते हैं। भू-वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर इस कुंड के पानी से नहाने पर चर्म रोग दूर होते हैं तो इसका मतलब ये है कि इसमें गंधक और हीलियम गैस मिला हुआ है।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
इस जगह पर हर साल मकर संक्रांति पर मेला लगता है। दूर-दूर से लोग यहां नहाने के लिए आते हैं। इस रहस्यमयी कुंड के पास ही दलाही गोसाईं नामक देवता का स्थान है, जहां हर रविवार को लोग पूजा करने के लिए आते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।