{"_id":"6188fd8eaa36a4687a4c343b","slug":"mysterious-incidents-of-history-in-world-even-could-not-lift-the-secrets","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: इतिहास की सबसे खौफनाक घटनाएं, जिनके बारे में जानकर उड़ जाएंगे होश","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब-गजब: इतिहास की सबसे खौफनाक घटनाएं, जिनके बारे में जानकर उड़ जाएंगे होश
दुनिया का इतिहास कई रहस्ययमी और खौफनाक घटनाओं से भरा पड़ा है। दुनिया में कई ऐसी घटनाएं हुई हैं जो किसी डरावनी फिल्मों से कम नहीं है। यह घटनाएं आज तक रहस्य हैं जिनसे आज तक कोई भी पर्दा नहीं उठा पाया है। इतिहास के इन रहस्यों को कई इतिहासकारों और वैज्ञानिकों ने सुलझाने की बहु कोशिश की, लेकिन उन्हें सफलता हासिल नहीं हुई। आईए जानते हैं दुनिया की सबसे बड़ी और खौफनाक घटनाओं के बारे में जिनसे आज तक कोई सुलझा नहीं पाया है।
सीरियल किलर की आवाज
50 से ज्यादा रेप और करीब 12 लोगों की हत्या करने वाले सीरियल किलर की वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आई थी जिसमें वह एक पीड़ित की हत्या करने की वह बात कर रहा था। इस सीरियल किलर को ऑरिजनल नाइट स्टॉकर’ और ‘ईस्ट एरिया रेपिस्ट के नाम से लोग जानते हैं। इस कॉल को Law Enforcement ने रिकॉर्ड किया था। लेकिन इसके बारे में आज तक पता नहीं चल पाया।
2 of 5
इतिहास की सबसे खौफनाक घटनाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
सामूहिक आत्महत्या
अमेरिका में साल 1997 में 39 लोगों ने आत्महत्या कर ली थी। यह सभी अमेरिका के एक धार्मिक आंदोलन के सदस्य थे। इन लोगों ने इसलिए आत्महत्या कर ली कि इनकी आत्माएं अंतरिक्ष यान से Comet Hale-Bopp नामक धूमकेतु के पीछे जाएगी। बताया जाता है कि इन लोगों ने वोदका में मिर्गी की दवा और एप्पल सॉस मिलाकर पी लिया था। सभी ने अपने सिर को प्लास्टिक बैग से ढक लिया था। तीन दिनों तक यह खौफनाक घटना चली थी। पहले दिन 15 लोगों की मौत हुई जबकि दूसरे दिन 11 और बच लोग तीसरे दिन मरे।
3 of 5
इतिहास की सबसे खौफनाक घटनाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
क्लब फ़ायर
अमेरिका के Rhode Island के एक स्टेशन नाइट क्लब में आग लग गई थी। यह घटना 20 फरवरी 2003 की है जो बेहद चर्चा में रही। एक रॉक कॉन्सर्ट के दौरान स्टेशन नाइट क्लब में आग की घटना हुई थी। बताया जाता है कि पांच मिनट के अंदर यह क्लब पूरी तरह जल गया। इस खौफनाक हादसे में 100 लोगों की मौत हो गई थी जबकि लगभग 230 लोग घायल हो गए थे। यह आज तक नहीं पता चला कि यह आग इतने कम समय में कैसे फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इतिहास की सबसे खौफनाक घटनाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
बड़ा धमाका
रूस में स्थित स्टोन रिवर के पास 30 जून 1908 को भीषण धमाका हुआ था। इस धमाके में नदी के पास स्थित दो हजार वर्ग इलाके में फैला जंगल पूरी तरह जलकर राख हो गया। इस धमाके में 8 करोड़ पेड़ पूरी तरह जल गए। इस भीषण धमाके ने धरती को हिला दिया था।
विज्ञापन
5 of 5
इतिहास की सबसे खौफनाक घटनाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
स्की हाइकर्स की मौत
9 स्की हाइकर्स की मौत फरवरी 1959 में हुई थी। हाइकर्स का मृत शरीर रूस के युराल पर्वत के उत्तरी हिस्से में पाया गया था। इनकी मौत कैसे हुई आज तक नहीं पता चल पाया। बताया जाता है कि इनकी मौत प्राकृतिक वजह से हुई थी। लेकिन यह अभी तक साबित नहीं हो पाया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।