Mysterious Creature: चमत्कारिक और रहस्यमयी जीव-जंतुओं से समुद्र भरा पड़ा है। समुद्र में अनोखे जीव-जंतु पाए जाते हैं। इसके अलावा विभिन्न प्रकार की वनस्पतियां और अन्य चीजें भी मिलती हैं। जीवविज्ञानी समुद्र में हो रही तमाम गतिविधियों पर नजर रखते हैं। समुद्री जीवों पर शोध करने वाले वैज्ञानिकों की टीम आए दिन ऐसे दुर्लभ जीवों की खोज करती है जो बेहद अजीबोगरीब होते हैं। हाल ही में समुद्र के किनारे एक ऐसा जीव दिखा है जिसे देखने के बाद एक शख्स हैरत में पड़ गया।
ऑस्ट्रेलिया के समुद्री तट देखा गया यह रहस्यमयी जीव बिल्कुल एलियन की तरह दिख रहा है। इस अजीबोगरीब और रहस्यमयी जीव की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इंटरनेट पर वायरल इस तस्वीर में जीव के होंठ इंसानों की तरह नजर आ रहे हैं। एक शख्स ने पांच अप्रैल को समुद्र के किनारे टहलते समय इस जीव को देखा था। आइए जानते हैं कि यह रहस्यमयी जीव आखिर क्या है?
2 of 6
समुद्र के किनारे दिखा एलियन जीव
- फोटो : Twitter @WIRED
स्थानीय शख्स ड्रयू लैम्बर्ट बोंडी पांच अप्रैल को समुद्र के किनारे यानी बीच पर घूम रहा था। इसी दौरान उसकी नजर इस रहस्यमयी जीव पर पड़ी। इसे देखने के बाद वह हैरान रह गया। क्योंकि उसने पहले कभी भी ऐसा जीव नहीं देखा था। इस जीव को देखने के बाद उसके मन में सवाल खड़ा हुआ कि क्या यह कोई एलियन है?
3 of 6
समुद्र के किनारे दिखा एलियन जीव
- फोटो : Twitter @WIRED
ऐसा दिखता है रहस्यमयी जीव
ड्रयू लैम्बर्ट बोंडी ने इस अनोखे जीव का वीडियो बनाया और तस्वीरें अपने कैमरे में कैद कर लीं। इस जीव के मोट-मोटे होठ नजर आ रहे थे जो दिखने में इसानों जैसे थे। लेकिन शार्क की तरह इसकी स्किन थी।
4 of 6
समुद्र के किनारे दिखा एलियन जीव
- फोटो : Twitter @WIRED
लैम्बर्ट ने इस तस्वीर और वीडियो को सोशल मीडिया शेयर कर दिया है। इसके अलावा समाचार चैनल को भी इस जीव के बारे में बताया। उसने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि यह एक बोन शार्क हो सकती है। इसके पीछे का हिस्सा और स्किन शार्क की तरह नजर आ रही है।
5 of 6
समुद्र के किनारे दिखा एलियन जीव
- फोटो : Twitter @WIRED
शख्स ने बताया कि इस जीव की लंबाई आधा मीटर है और होंठ इसानों की तरह है। शार्क की तरह इस जीव की स्किन है। उसने कहा कि मैंने अपने जीवन में पहली बार ऐसा जीव देखा है। कुछ लोगों ने इसके कॉफिन रे होने की संभावना जातई। उन्होंने कहा कि जीव कॉफिन रे की प्रजाति हो सकता है।