दुनिया में ऐसी कई बीमारियां हैं जिससे लोग पीड़ित हैं। मगर, एक ऐसी अदृश्य महामारी है जो लोगों को धीरे-धीरे अपनी चपेट में ले रही है। आजकल के समय में कुछ व्यक्ति तनाव, डिप्रेशन में आकर अपने जीवन को खत्म कर लेते हैं यानी आत्महत्या कर लेते हैं। खुद से ही खुद की हत्या करने के बारे में सोचने में ही रूह कांप उठती है, लेकिन लोग ऐसा करते हैं। मगर, इंसान आत्महत्या करता है तो उसका कारण समझ में आता है,लेकिन जब कोई जानवर आत्महत्या करता है तो हैरानी होती है। जी हां! इस दुनिया में एक ऐसा पुल है जहां कुत्ते छलांग लगाकर आत्महत्या कर लेते हैं। ये बात सुनने में काफी हैरान करती है कि कुत्तों और पुल के बीच ये कैसा सम्बंध है कि पुल पर चढ़ते ही कुत्ते मौत को गले लगा लेते हैं। आइए जानते हैं कि ये पुल कहां है और कुत्तों की आत्महत्या का क्या रहस्य है....
2 of 5
इस पुल पर कुत्ते कर लेते हैं आत्महत्या- प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pexels
ये रहस्यमयी पुल है स्कॉटलैंड में जिसे कुत्तों की आत्महत्या के लिए जाना जाता है। इस पुल को डॉग्स सुसाइड ब्रिज के नाम से भी जाना जाता है और इस ब्रिज की ऊंचाई 50 फीट है। इस ब्रिज पर कोई भी कुत्ता टहलने के लिए आता है खुद ब खुद ही पुल से छलांग लगा देता है। अभी तक इस पुल से सैकड़ों कुत्तों ने छलांग मार कर आत्महत्या कर ली है।
3 of 5
इस पुल पर कुत्ते कर लेते हैं आत्महत्या- प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pexels
एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभी तक इस पुल का क्या रहस्य है किसी को पता नहीं चल पाया है। अभी तक ये पुल रहस्य ही बना हुआ है कि आखिर कोई भी कुत्ता इसी पुल पर आकर आत्महत्या क्यों करता है? स्थानीय लोग बताते हैं कि अभी तक पुल से छलांग लगाने वाले कुत्तों में 50 की मौत भी हो चुकी है। कुत्तों की आत्महत्या को देखते हुए इससे जुड़ा एक नोटिस भी लगा दिया गिया है जिससे आने जाने वालों को पता चल सके। इस पुल का निर्माण साल 1950 में हुआ था। लोग बताते हैं कि जब से पुल का निर्माण हुआ इस तरह की घटनाएं देखी जाती हैं।
4 of 5
इस पुल पर कुत्ते कर लेते हैं आत्महत्या
- फोटो : Pexels
कई कहानियां है मशहूर
इस पुल से जुड़ी हुई कई तरह के किस्से-कहानियां कही जाती हैं। कुछ लोग इस पुल को भूत प्रेतों से भी जोड़कर देखते हैं। कई लोगों का कहना है कि पुल पर चढ़ते ही कुत्तों के अंदर भूत आ जाता है और वे खुद पुल से कूद कर अपनी जान दे देते हैं। जिन लोगों के कुत्ते यहां कूदकर मरे हैं उन लोगों का भी मानना है कि यहां कुछ तो अजीब है जिसके कारण इस तरह की घटनाएं हो जाती हैं।
5 of 5
इस पुल पर कुत्ते कर लेते हैं आत्महत्या- प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pexels
वहीं कुछ लोग बताते हैं कि ब्रिज पर लेडी ऑफ ओवरटॉन की आत्मा रहती है, जो अपने पति की मौत के बाद यहां 30 साल तक अकेले ही रहती थी। मगर, ये सब अभी तक कहानियां ही हैं और पुल से कुत्तों के कूदने के पीछे क्या राज है अभी तक इसकी सच्चाई दुनिया के सामने आनी बाकी है।