mysterious fish: समुद्र एक ऐसी जगह है जो चमत्कारिक और रहस्यमयी जीव-जंतुओं से भरा पड़ा है। समुद्र में अनोखे जीव-जंतु के अलावा विभिन्न प्रकार की वनस्पतियां और अन्य चीजें भी पाई जाती हैं। जीवविज्ञानी समुद्र में हो रही तमाम गतिविधियों पर नजर बनाकर रखते हैं। समुद्री जीवों पर शोध करने वाले वैज्ञानिक आए दिन ऐसे दुर्लभ जीवों की खोज करते हैं जिनको देखने के बाद हैरानी होती है। हाल ही में समुद्र में एक ऐसा जीव मिला है जिसे देखने के बाद आप हैरत में पड़ जाएंगे। यह जीव काफी अनोखा है।
अजब-गजब: समुद्र में मिला रहस्यमयी जीव, हैरत में पड़े मछुआरे, जानिए इसके बारे में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैरत में पड़े मछुआरे
रूस के शहर मरमंस्क में रहने वाले मछुआरे अनोखे समुद्री जीवों को अक्सर देखते हैं, लेकिन इस रहस्यजीव को देखने के बाद वह हैरान रह गए, क्योंकि यह बिल्कुल बेबी ड्रैगन की तरह दिख रहा था।
जीव की हुई पहचान
समुद्र में मिला यह अनोखा जीव अब कोई रहस्य नहीं है। रोमन को काइमेरा को मिला है जो एक कार्टिलाजिनस मछली है। इस मछली को घोस्ट शार्क कहते हैं।
इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर
रोमन फेडोर्ट्सोव ने इस अनोखी मछली की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इस मछली की बड़ी आंखें हैं। इसके अलावा इसकी लंबी पूंछ भी है जो हल्के गुलाबी रंग की है।
कार्टिलाजिनस मछली पर पंख भी नजर आ रहे हैं। रोमन ने मछली की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है कि सिर्फ एक कहावत है कि नामहीन चीज का पीछा करना अलग बात है और उसे खोजना दूसरी बात है।