फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Mumbai hotel's 'legendary jugaad' of cooling two rooms with one AC leaves the internet stunned

Ajab-Gajab: होटल के कमरे में लगा था ऐसा एसी, देखते ही कस्टमर का घूम गया दिमाग

Wed, 12 Oct 2022 01:48 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 12 Oct 2022 01:48 PM IST
सार

मुंबई के एक होटल में स्प्लिट एसी रूम की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जो काफी मजेदार है। इस तस्वीर को देखने के बाद आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे।

विज्ञापन
Mumbai hotel's 'legendary jugaad' of cooling two rooms with one AC leaves the internet stunned
होटल के कमरे में लगा था ऐसा एसी - फोटो : Twitter @confusedvichar

विस्तार

Ajab-Gajab: हम सभी कहीं घूमने के लिए जाते हैं, तो रहने के लिए होटल में कमरा बुक करते हैं। लेकिन सबसे पहले यह जानने की कोशिश करते हैं कि होटल में सुविधा क्या-क्या मिल रही है। कभी-कभी ऐसा होता है कि होटल की तरफ से कई सुविधाएं देने की बात कही जाती है, लेकिन पहुंचने पर सच्चाई कुछ और ही होती है।

विज्ञापन


अब इन दिनों एक ऐसा ही मामला सामने आया है। मुंबई के एक होटल में स्प्लिट एसी रूम की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जो काफी मजेदार हैं। इस तस्वीर को देखने के बाद आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। इस मजेदार फोटो को मल्टीमीडिया कलाकार और पॉडकास्टर अनुराग माइनस वर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इसे शेयर किया है। इस फोटो में देखकर पता चलता है कि होटल ने दो कमरों को एक साथ ठंडा करने के लिए क्या गजब का जुगाड़ लगाया है। 
विज्ञापन


इस वायरल तस्वीर में दिख रहा है कि होटल के दो कमरों को अलग करने वाली दीवार में एक छेद बना दिया गया है और स्प्लिट एसी (Split AC) को उसी में फिट कर दिया गया है ताकि एक एसी से दो कमरों को ठंडा किया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुराग माइनस वर्मा ने फोटो शेयर करते हुए बताया है कि साल 2011 में उन्होंने मुंबई एक होटल में एक कमरा बुक किया था। होटल के मैनेजर की तरफ वादा किया गया था कि एक स्प्लिट एसी रूम दिया जाएगा। लेकिन जब वर्मा होटल के कमरे में पहुंचे तो देखा कि एक स्प्लिट एसी को दो कमरों में बांटा गया था। 
 


Flying Car: हवाई कार का सपना होगा सच, दुबई में लाॅन्च हुई उड़ने वाली टैक्सी

आधा एसी उनके कमरे में और आधा दूसरे में। उन्होंने बताया कि दूसरे कमरे चाचा सुबह 4 बजे तक पूरे वॉल्यूम में 'ए गनपत चल दारू ला' गाना बजाकर सुन रहे थे। अपने दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा कि एयर कंडीशनर के तापमान को न बदला जा सकता है और न ही एसी को बंद किया जा सकता था, क्योंकि उनको रिमोट ही नहीं मिला था। होटल की तरफ से तापमान को 24 डिग्री पर सेट कर दिया गया था। 

हालाकि अनुराग की तरफ से होटल के नाम को नहीं बताया गया है। हालांकि उनके द्वारा सोशल मीडिया पर दी गई इस जानकारी से लोग हैरान हो गए हैं। उनकी इस पोस्ट को लोग खूब लाइक और रिट्वीट कर रहे हैं। सच यह मामला हैरान करने वाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed